घर में सुख-शांति के लिए वास्तु टिप्स
हर व्यक्ति चाहता है की उसके घर में सदैव सुख शांति बनी रहे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ वास्तु उपाय के ज़रिये आप घर की सुख शांति बरक़रार रख सकते हैं. आइये बताते हैं घर में सुख शांति से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स –
घर का मुख्य द्वार
घर का मुख्य द्वार दक्षिण मुखी नहीं होना चाहिए. इसके लिए आप चुंबकीय कंपास लेकर जाएं. यदि आपके पास अन्य विकल्प नहीं हैं, तो द्वार के ठीक सामने बड़ा सा दर्पण लगाएं, ताकि नकारात्मक ऊर्जा द्वार से ही वापस लौट जाएं.
ऊँ की आकृति
घर के प्रवेश द्वार पर स्वस्तिक या ऊँ की आकृति लगाएं. इससे परिवार में सुख-शांति बनी रहती है.
कलश रखें
घर की पूर्वोत्तर दिशा में पानी का कलश रखें. इससे घर में समृद्धि आती है.
खिड़की दरवाजे
घर के खिड़की दरवाजे इस प्रकार होनी चाहिए, कि सूर्य का प्रकाश ज्यादा से ज्यादा समय के लिए घर के अंदर आए. इससे घर की बीमारियां दूर भागती हैं.
ड्रॉइंग रूम
परिवार में लड़ाई-झगड़ों से बचने के लिए ड्रॉइंग रूम यानी बैठक में फूलों का गुलदस्ता लगाएं.
किचन
रसोई घर में पूजा की अल्मारी या मंदिर नहीं रखना चाहिए.
बेडरूम
बेडरूम में भगवान के कैलेंडर या तस्वीरें या फिर धार्मिक आस्था से जुड़ी वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए. बेडरूम की दीवारों पर पोस्टर या तस्वीरें नहीं लगाएं तो अच्छा है. हां अगर आपका बहुत मन है, तो प्राकृतिक सौंदर्य दर्शाने वाली तस्वीर लगाएं. इससे मन को शांति मिलती है, पति-पत्नी में झगड़े नहीं होते.
देवस्थान
घर में शौचालय के बगल में देवस्थान नहीं होना चाहिए.
मास्टर बेडरूम
घर के मुखिया का बेडरूम दक्षिण-पश्चिम दिशा में अच्छा माना जाता है.
शौचालय
घर में घुसते ही शौचालय नहीं होना चाहिए.
Editorial Review Note
Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. View full profile →.
Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.
Leave a Reply