लखनऊ से हज यात्रियों का पहला जत्था सऊदी अरब रवाना
लखनऊ, 24 जुलाई; अल्लाह हुम्मा लबबैक की सदाओं के साथ हाजियों का पहला जत्था सोमवार को सऊदी अरब के लिए रवाना हो गया. पहले दिन 330 हज यात्री रवाना हुए. इस मौके पर अल्पसंख्यक व हज मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, राज्य मंत्री मोहसिन रजा एवं मंत्री बलदेव औलख ने झंडी दिखाकर हज यात्रियों की यात्रा बस को हज हाउस से रवाना किया.
हज यात्रियों का रखा जाए ध्यान
मंत्री मोहसिन रज़ा ने कहा कि सीएम योगी आदित्य नाथ ने निर्देश दिए हैं कि हज यात्रियों का पूरा ख्याल रखा जाए. इस बार हज यात्रियों के पहले के मुकाबले बेहतर व्यवस्था की गई है. उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने क्या किया है, उसमें हम कमियां नहीं ढूंढते लेकिन प्रदेश सरकार हज यात्रियों को बेहतर सुविधायें देगी.
यह भी पढ़ें- भारत में इस्लाम और उसके रूप
हज यात्रियों के प्रति सम्मान
कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि यहां से जाने वाले हाजी उस पवित्र स्थान पर जा कर देश में और खुशहाली की दुआ करें. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर काम कर रहे हैं. इसलिए उनकी निगाह में हज यात्रियों के लिए बहुत सम्मान है. इस दौरान मंत्री बलदेव औलख ने कहा कि मैं सभी यात्रियों के लिए दुआ करता हूं कि उनकी यात्रा सफल हो.
यूपी से 29 हज़ार 441 यात्री हज पर
हज यात्रियों को लेकर दोपहर 12 बजे अमौसी एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट रवाना हुई. इस बार यूपी से 29 हज़ार 441 यात्री हज पर रहे हैं. इसमें लखनऊ के 1000 हज यात्री शामिल हैं.
——————–
रिलीजन वर्ल्ड देश की एकमात्र सभी धर्मों की पूरी जानकारी देने वाली वेबसाइट है। रिलीजन वर्ल्ड सदैव सभी धर्मों की सूचनाओं को निष्पक्षता से पेश करेगा। आप सभी तरह की सूचना, खबर, जानकारी, राय, सुझाव हमें इस ईमेल पर भेज सकते हैं – religionworldin@gmail.com – या इस नंबर पर वाट्सएप कर सकते हैं – 9717000666 – आप हमें ट्विटर , फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Twitter, Facebook and Youtube.
Editorial Review Note
Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.


Leave a Reply