RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

विंध्‍याचल मंदिर में भी दर्शन‍ार्थियों का होगा कोरोना वायरस परीक्षण

विंध्‍याचल मंदिर में भी दर्शन‍ार्थियों का होगा कोरोना वायरस परीक्षण

विंध्‍याचल मंदिर में भी दर्शन‍ार्थियों का होगा कोरोना वायरस परीक्षण
Visual Archive

विंध्‍याचल मंदिर में भी दर्शन‍ार्थियों का होगा कोरोना वायरस परीक्षण

मिर्ज़ापुर,18 मार्च; विंध्‍याचल स्थित विंध्‍यधाम में चैत्र नवरात्र के मौके पर आस्‍था का रेला माह के अंत में उमड़ेगा तो जिला प्रशासन के लिए भी चिंता का विषय होगा।

जिला प्रशासन के ऊपर अभी से  नवरात्र पर अआने वाले श्रद्धालुओं को संभालने की चिंता है। इस बार 25 मार्च से नवरात्र शुरू होकर 3 अप्रैल को समाप्त होगा।


मगर हर वर्ष यहां विंध्‍यधाम में नौ दिनों में आस्‍था का रेला लगातार अनवरत जारी रहता है। ऐसे में कोरोना वायरस को लेकर बढ़ी चिंता के बीच मिर्ज़ापुर जिला प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया है।

इस बार 25 मार्च से नवरात्र शुरू होकर तीन अप्रैल को समाप्‍त होगा। इस बार कोरोना वायरस के डर के कारण विंध्‍याचल स्थित होटल, लाॅज, धर्मशालाओं की 25 मार्च की बुकिंग कराने के बाद कोरोना वायरस के डर से बुकिंग लोग अब कैंसिल भी कराने लगे हैं।

इसकी वजह से इस बार वास‍ंतिक नवरात्र पर कोरोना का साया पड़ना तय माना जा रहा है। लोग भीड़ भरे इलाकों में जाने से एक ओर परहेज कर रहे हैं तो दूसरी ओर धार्मिक यात्राओं पर भी काेरोना की मार पड़ने लगी है।

यह भी पढ़ें-कोरोना का डर बेअसर, बढ़ने लगी वैष्णो देवी के दर्शनार्थियों की संख्या

इससे कारोबारियों में चिंता स्‍वाभाविक तौर पर बढ़ने लगी है।  होटल और धर्मशालाओं में पूर्व में ही बुकिंग करा चुके लोग अब अपनी यात्रा रद भी कराने लगे हैं।


इस बाबत जिलाधिकारी मिर्ज़ापुर कहते हैं कि किसी भी प्रकार से किसी को डरने की आवश्यकता नहीं है। नवरात्र में दर्शनार्थियों की कई पॉइंट पर जांच कराई जायेगी। ऐसे में अगर कोई कोरोना वायरस से पीडित मरीज मिले तो अस्पताल में रखकर उसके इलाज की व्‍यवस्‍था की जाएगी।

You can send your stories/happenings here: info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

March 18, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

सालासर बालाजी महाराज का 266वां स्थापना दिवस आज, श्रद्धालुओं पर पाबन्दी

सीकर, 28 जून ; सिद्धपीठ सालासर बालाजी मंदिर का 266वां स्थापना दिवस मंगलवार यानि 28 जून को मनाया जा रहा है। कोरोना गाइडलाइन को देखते हुए 266 साल…

Read now
Hinduism

चार धाम यात्रा शुरू हुई, जानें-यात्रा के नए नियम

कोरोना वायरस महामारी के बीच 1 जुलाई से चार धाम यात्रा शुरू हो गई है। इसकी आधिकारिक घोषणा उतराखंड चार धाम देवस्थानम बोर्ड ने की है। फ़िलहाल यह…

Read now
Hinduism

हरिद्वार में अगले साल निर्धारित समय पर लगेगा आस्था का ‘महाकुंभ’

देहरादून, 27 जून;  साल 202 1  में  हरिद्वार में आयोजित होने वाले महाकुंभ का आयोजन परंपरा के अनुरूप निर्धारित समय पर होगा, लेकिन महाकुम्भ के स्वरूप और स्तर…

Read now