RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

कोरोना वायरस के चलते पंचकुला में मंदिर दर्शन पर लगी रोक, नवरात्रि मेला हुआ रद्द

कोरोना वायरस के चलते पंचकुला में मंदिर दर्शन पर लगी रोक, नवरात्रि मेला हुआ रद्द

कोरोना वायरस के चलते पंचकुला में मंदिर दर्शन पर लगी रोक, नवरात्रि मेला हुआ रद्द
Visual Archive

कोरोना वायरस के चलते पंचकुला में मंदिर दर्शन पर लगी रोक, नवरात्रि मेला हुआ रद्द

पंचकुला,18 मार्च;  राज्य सरकार के निर्देश पर कोरोना संक्रमण को लेकर माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड ने निर्णय लिया है कि मनसा देवी मंदिर पंचकूला और कालका स्थित माता काली मंदिर समेत जिले के 13 मंदिरों को आगामी आदेशों तक श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया है। इसके अलावा सभी मंदिरों के पुजारियों को 31 मार्च तक मंदिरों में लगी सभी बड़ी और छोटी घंटियों को तत्काल प्रभाव से उतारने के आदेश दिए हैं।


उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि सभी श्रद्धालुओं के लिए माता मनसा देवी व कालका मंदिर का लाइव दर्शन श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर किए जा सकते हैं। श्रद्धालुओं से घर बैठकर ही पूजा और दर्शन करने का अनुरोध किया गया है। उपायुक्त ने बताया कि जिले के 13 मंदिरों में अधिक श्रद्धालु आते हैं, इसलिए विशेषकर इन मंदिरों को बंद कर दिया गया है।

यह भी पढें-विंध्‍याचल में भी दर्शन‍ार्थियों का होगा कोरोना वायरस परीक्षण

इन मंदिरों के बंद रहेंगे कपाट
कोरोना वायरस के चलते जिन मंदिरों को बंद किया गया है उनमें माता मनसा देवी, काली माता मंदिर कालका, नैना देवी मंदिर कालका, चंडी मंदिर, दुर्गा मंदिर सेक्टर-9 पंचकूला, दुर्गा मंदिर सेक्टर-11, शमलासन माता मंदिर रायपुररानी, माता दाती मंदिर रायपुररानी, काली माता मंदिर बनी मोरनी, शमलासन माता मंदिर सामलोठा मोरनी, शारदा माता मंदिर छोटा त्रिलोकपुर, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर सेक्टर-6 पंचकूला, श्री दुर्गा मंदिर सेक्टर-7 पंचकूला शामिल हैं।


You can send your stories/happenings here: info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

March 18, 2020 • 2 min read
Share: