योग से देश को जगाने, आयुर्वेद से स्वस्थ बनाने और स्वदेशी उत्पादों से भारतीयों को स्वाभिमानी बनाने की सोच के बाद योगऋषि स्वामी रामदेव ने आज देश को एक नया चैनल दिया है। वैदिक नाम के इस चैनल की घोषणा स्वामी रामदेव मे फरवरी में हरिद्वार में की थी। वैदिक चैनल, वौदिक ब्रॉ़डकास्टिंग समूह का पांचवा चैनल होगा। इससे पहले आस्था, संस्कार, अरिहंत, आस्था भजन और सत्संग नाम से धार्मिक चैनलों की श्रंख्ला चल रही है।
वैदिक चैनल, अपने नाम के अनुरूप ही काम करेगा। ये भारतीय संस्कृति, ज्ञान, वैभव को सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक प्रस्तुतियों के जरिए पेश करेगा। चैनल लॉन्च की घोषणा करते हुए स्वामी रामदेव ने ट्वीट किया और लिखा कि, ‘वैदिक चैनल टाटा स्काई के चैनल नंबर 1078 पर दिखाई देगा. इस चैनल को लॉन्च करने का उद्देश्य वेद, दर्शन, उपनिषद, रामायण, महाभारत और गीता को घर-घर तक पहुंचाना है।
Launched Vedic channel on Tata Sky #1078 and others to spread Vedas, Darshan, Upnishadas, Ramayana, Mahabharata & Geeta to every home pic.twitter.com/MC0M0M81Sd
— स्वामी रामदेव (@yogrishiramdev) August 9, 2017
इस बड़ी खबर के साथ ही रिलिजन वर्ल्ड आपको एक और बड़ी खबर दे रहा है। 18 अगस्त को पहली बार स्वामी रामदेव फिल्मी पर्दे पर देख पाएंगे। ये है इंडिया नाम की इस फिल्म के वे एक गाने में दिखेंगे। फिल्म के निर्देशक लोम हर्ष है और गवी चहल और डिएना उप्पल इसमें अभिनय कर रहे हैं
देखिए ये है इंडिया का ट्रेलर – स्वामी रामदेव
Embed Courtesy: DLB Films Pvt Ltd
Editorial Review Note
Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. View full profile →.
Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

Leave a Reply