RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

शिवदर्शन एक्सप्रेस से पानी बचाओ, जीवन बचाओ का संदेश 

शिवदर्शन एक्सप्रेस से पानी बचाओ, जीवन बचाओ का संदेश 

शिवदर्शन एक्सप्रेस से पानी बचाओ, जीवन बचाओ का संदेश 
Visual Archive

शिवदर्शन एक्सप्रेस से पानी बचाओ, जीवन बचाओ का संदेश 

शिवदर्शन एक्सप्रेस से पानी बचाओ, जीवन बचाओ का संदेश 

  • अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर किया चलित रेल झांकी को रवाना
  • सप्ताहभर आबू रोड सहित गांव-गांव में लोगों को करेंगे जागरूक
  • विभिन्न सामाजिक संगठनों का भी रहेगा सहयोग
  • बीके संतोष दीदी ने कहा- जितना हमें प्रभु से प्यार, उतना ही पानी से भी करें प्यार 

24 मार्च, आबू रोड। पानी प्रकृति का अनमोल उपहार है इसे व्यर्थ न गंवाए। पानी का सदुपयोग ही इसका संरक्षण है। पानी बचाओ, जीवन बचाओ का संदेश लेकर शिवदर्शन एक्सप्रेस चलित रेल झांकी शुरू की गई है। इसके माध्यम से आबू रोड के विभिन्न क्षेत्रों और गांव-गांव में जाकर रवाना की गई। इसका शुभारंभ अतिथियों बीके संतोष दीदी, बीके मृत्युंजय, बीके अमीरचंद्र, बीके भरत ने शांतिवन परिसर के डॉयमंड हॉल से हरी झंडी दिखाकर किया। ये चलित रेल झांकी 28 मार्च तक आबू रोड शहर सहित आसपास के गांवों में जाकर लोगों को पानी बचाने के प्रति जागरूक करेगी। इसका समापन 28 मार्च को माऊंट आबू में किया जाएगा। साथ ही इसके माध्यम से लोगों को खुश रहने और खुशी बांटने का भी महत्व बताया जाएगा। 

चलित रेल झांकी के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके संतोष दीदी ने कहा कि जितना हमें प्रभु से प्यार हो, उतना ही पानी से भी प्यार रखें। क्योंकि पानी है तो जीवन है। पानी का जरूरत के मुताबिक ही उपयोग करें। जितना हो सके इसकी बचत करें। 

ब्रह्माकुमारीज के कार्यकारी सचिव बीके मृत्युंजय ने कहा कि आज पीने के पानी की समस्या बड़े-बड़े शहरों से लेकर छोटे-छोटे गांवों में होने लगी है। इसके लिए जरूरत है कि हम पानी का सदुपयोग करें। पानी का सीमित उपयोग ही इसका संरक्षण है। इसके लिए हम सभी को अभी से जागरूक होने की जरूरत है ताकि भीषण गर्मी के दिनों में राजस्थान में पानी की समस्या से न जूझना पड़े। 

गांव-गांव जाकर करेंगे लोगों को जागरूक

शांतिवन के मुख्य प्रबंधक बीके भरत ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पानी बचाने का लेकर गंभीर हैं। इसी उपलक्ष्य में लोगों को पानी बचाने का संदेश देने और जनजागृति लाने के उद्देश्य से शिवदर्शन एक्सप्रेस चलित रेल झांकी बनाई गई है। इसके माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों और गांव-गांव में जाकर लोगों का जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर पंजाब जोन के जोनल डायरेक्टर बीके अमीरचंद्र, वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके शारदा बहिन, बीके मोहन सिंघल सहित बड़ी संख्या में भाई-बहनें उपस्थित रहे। 

इस तरह रहेगा शिवदर्शन एक्सप्रेस का शेड्यूल…

– 24 मार्च- मानपुर, मूंगथला मार्ग

– 25 मार्च- गिरवर, रेवदर मार्ग

– 26 मार्च- तलहटी, आमथला, नागपुरा मार्ग

– 27 मार्च- वाटेरा, सरूपगंज मार्ग

– 28 मार्च- आबू पर्वत में समापना होगा। 

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

Written by

Religion World

Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality.

By Religion World March 24, 2018 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

मानव श्रृंखला बनाकर सैकड़ों युवा बहनों ने रोपे पौधे, दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

मानव श्रृंखला बनाकर सैकड़ों युवा बहनों ने रोपे पौधे, दिया पर्यावरण बचाने का संदेश पेड़ को काटने वाले नहीं बचाने वाले का किया आह्वान आबूरोड, 20 जुलाई, निसं।…

Read now
Hinduism

दादी जानकी को नोबल अवार्ड-2018 सम्मान

दादी जानकी को नोबल अवार्ड-2018 सम्मान द नोबल फाउण्डेशन नाम संस्था ने दिया अवार्ड, कहा नारी शक्ति की मिशाल दादी जानकी आबू रोड, 31 दिसम्बर, निसं। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी…

Read now
Hinduism

दस हजार एपीसोड के साथ Brahmakumaris के Godlywood Studio ने बनाया कीर्तिमान

दस हजार एपीसोड के साथ ब्रह्माकुमारीज के Godlywood स्टूडियो ने बनाया कीर्तिमान 11 भाषाओं में बनता है कार्यक्रम, 130 चैनलों में प्रसारण, विश्व का पहला Godlywood स्टूडियो आबू…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *