दस हजार एपीसोड के साथ ब्रह्माकुमारीज के Godlywood स्टूडियो ने बनाया कीर्तिमान
- 11 भाषाओं में बनता है कार्यक्रम, 130 चैनलों में प्रसारण, विश्व का पहला Godlywood स्टूडियो
आबू रोड, 29नवम्बर, निसं। ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा शांतिवन के मनमोहिनी वन में स्थापित गॉडलीवुड ( Godlywood ) स्टूडियो ने एक नया कीर्तिमान बनाया है। यह विश्व का पहला स्टूडियो है जिसमें सिर्फ आध्यात्मिकता के कार्यक्रम बनाये जाते हैं। यह अपने आप में सिरोही के साथ राजस्थान के लिए गौरव की बात है।
इसी उपलक्ष्य में गॉडलीवुड ( Godlywood ) स्टूडियो में एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें ब्रह्माकुमारीज संस्था की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी जानकी खुद उदघाटन करने पहुंची। दादी ने अपने आशिवर्चन देते हुए कहा कि यह विश्व की पहली स्टूडियो है जिसने इतने कम समय में इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है। यहॉं का बनने वाला कार्यक्रम दुनिया भर के लोग देखकर अपनी जिन्दगी को बेहतर बनाने का प्रयास करते हैं। दादी ने कहा कि मैने 140 देशों में भ्रमण किया है लेकिन ऐसी स्टूडियो कहीं नहीं देखा। जिसमें सिर्फ आध्यात्मिक कार्यक्रम बनते हैं। गॉडलीवुड स्टूडियो में बनने वाला कार्यक्रम हर वर्ग, हर उम्र, हर जाति और धर्म के लोगों के लिए है। जिससे वे अपनी आन्तरिक तरक्की कर सकें।


कार्यक्रम में गॉडलीवुड ( Godlywood ) स्टूडियो के कार्यकारी निदेशक बीके हरीलाल ने कहा कि यह सुखद है कि पांच वर्ष पूर्व इस स्टूडियो की स्थापना हुई थी। तब से लेकर आज तक यह दिन रात कार्य कर रही है। इसमें इतने सारे कार्यक्रम बने है जो एक कीर्तिमान है। पूरे विश्व में ऐसी कोई स्टूडियो नहीं है जिसमें सिर्फ आध्यात्मिकता के कार्यक्रम बनते हैं। उम्मीद है कि आने वाले कुछ समय में ही एक लाख एपीसोड बनाकर पूरे विश्व में नाम रोशन करेंगेे। सौ लोग करते है कार्य: इस स्टूडियो में सौ लोग कार्य करते है। अधिकतर लोग नि:शुल्क सेवायें दे रहे है। तथा हर प्रकार के कार्यक्रम बनाते हैं।

राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम: केवल भारत के ही नहीं बल्कि विदेशी चैनलों के लिए भी प्रोग्राम प्रोडयूस किये जाते हैं। यूस कनाडा के कई चैनलों में भी यहॉं बने कार्यक्रम का प्रसारण होता हैं। यह सारे कार्यक्रम आध्यात्मिकता पूर्ण होते हैं। जिससे व्यक्ति अपने जीवन को सशक्त बना सके।

ओम शांति चैनल का प्रसारण: गॉडलीवुड स्टूडियो से ही ओम शांति चैनल का भी प्रसारण होता है। इसके साथ ही सभी प्रकार के कंटेट का प्रोडक्शन भी यही होता है। ये भी रहे उपस्थित: इस अवसर पर जीवन प्रबन्धन विशेषज्ञ बीके उषा, भीनमाल की बीके गीता, दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार नीरज सिंह समेत स्टूडियो का पूरा स्टाफ तथा विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।
Editorial Review Note
Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. View full profile →.
Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

Leave a Reply