RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

मानव श्रृंखला बनाकर सैकड़ों युवा बहनों ने रोपे पौधे, दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

मानव श्रृंखला बनाकर सैकड़ों युवा बहनों ने रोपे पौधे, दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

मानव श्रृंखला बनाकर सैकड़ों युवा बहनों ने रोपे पौधे, दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
Visual Archive

मानव श्रृंखला बनाकर सैकड़ों युवा बहनों ने रोपे पौधे, दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

मानव श्रृंखला बनाकर सैकड़ों युवा बहनों ने रोपे पौधे, दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

  • पेड़ को काटने वाले नहीं बचाने वाले का किया आह्वान

आबूरोड, 20 जुलाई, निसं। सैकड़ों की संख्या में श्वेत वस्त्रों में पूरे खेत में फैली युवा बहनों का झुंड ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे आसमान से श्वेत परियां उतर आयी हैं। परन्तु ये कोई अजूबा नहीं बल्कि पर्यावरण को बचाने के लिए ब्रह्माकुमारीज संस्था शांतिवन में देशभर से आयी युवा बहनों का था। जो आमथला के समीप तपोवन में सैकड़ों की संख्या में आम का पेड़ लगाने के लिए आयी थी। मानव श्रृंखला बनाकर सैकड़ों युवा बहनों ने बड़ी संख्या में पौधे रोपकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।

घर परिवार में रहते नौकरी पेशा करने वाली युवा बहनें आध्यात्मिक सशक्तिकरण कार्यक्रम में शरीक होने आयी थी। इसी क्रम में तपोवन के समीप करीब चार वीघा जमीन पर आम का पेड़ लगाने पहुंची और कुछ ही देर में सैकड़ों पौधों को लगाकर उसकी रक्षा का संकल्प लिया। इसके  साथ युवा बहनों ने कहा कि यदि पेड़ है तो जिन्दगी है। क्योंकि पेड़ों से ही आक्सीजन मिलती है और बारिश कराने में सहायता मिलती है। दिल्ली से आयी भारतीय तेल कम्पनी की प्रबन्धक वर्णिका ने कहा कि पौधे हमें हर तरह से देते हैं। ना कि हमसे लेते हैं। इसलिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाये जिससे मानव जीवन के अस्तित्व को बचाया जा सके।

कार्यक्रम में तपोवन के निदेशक बीके भरत ने कहा कि हम लोगों ने अभियान चला रखा है कि जितना हो सकेगा हम पौधे लगायेंगे और उसे वृक्ष की शक्ल देंगे। इससे गॉंव के लोगों को भी प्रेरित कर रहे है कि ज्यादा से ज्यादा पौधे लगायें तथा उसका पालन पोषण कर बड़ा करें।
खुद डाली मिट्टी और लगाये पौधे: चिलचिलाती धूप भी युवा बहनों के उत्साह को कम नहीं कर पायी। बहनों ने खुद ही पेड़ लगाकर मिट्टी डाली तथा पौधे लगाकर पानी दी। साथ ही लोगों से आह्वान किया कि अपने अपने स्थानों पर जाकर ज्यादा से ज्यादा पौधे लगायेंगें।
मानव

ये रहे उपस्थित: इस अवसर यातायात एवं परिवहन प्रभाग के मुख्यालय संयोजक बीके सुरेश शर्मा, तपोवन के बीके लल्लन, बीके कोमल, बीके अर्जुन समेत कई लोग उपस्थित थे।

Editorial Review Note

Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. .

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

July 20, 2019 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Buddhism

“Faith for Earth Dialogue” Symposium with Faith Leaders of India

Faith for Earth Dialogue Without clean water, healthy oceans, unpolluted air, fertile soil and rich biodiversity, human wellbeing is threatened. There is an urgent need to redress this…

Read now
Hinduism

“माता की बाड़ी” से बचाएंगे गायत्री परिवार के कार्यकर्ता विलुप्त हो रही प्रजातियों के पौधे

“माता की बाड़ी” से बचाएंगे गायत्री परिवार के कार्यकर्ता विलुप्त हो रही प्रजातियों के पौधे पर्यावरण के लिए नवाचार : माता की बाड़ी से बचाएंगे विलुप्त हो रही…

Read now
Hinduism

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने किया वैश्विक शिखर सम्मेलन का भव्य उद्घाटन

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने किया वैश्विक शिखर सम्मेलन का भव्य उद्घाटन आतंकवाद फैला रहे देशों को किया जाए अलग-थलग, इन्हें सद्बुद्धि की जरूरत है : उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू…

Read now