RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

सऊदी अरब होगा ‘उदार इस्लाम’ की ओर अग्रसर 

सऊदी अरब होगा ‘उदार इस्लाम’ की ओर अग्रसर 

सऊदी अरब होगा ‘उदार इस्लाम’ की ओर अग्रसर 
Visual Archive

सऊदी अरब होगा ‘उदार इस्लाम’ की ओर अग्रसर 

सऊदी अरब होगा ‘उदार इस्लाम’ की ओर अग्रसर

सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने देश को उदार इस्लाम की तरफ ले जाने की बात कही है. उन्होंने सऊदी अरब को कट्टर इस्लामिक विचारधारा से एक खुले समाज की तरफ ले जाने के लिए वैश्विक समर्थन भी मांगा.

प्रिंस ने कहा कि तमाम रूढ़िवादियों से घिरे सऊदी अरब सामान्य राज्य नहीं रह गया है. उन्होंने कहा, “पिछले 30 सालों में जो कुछ भी हुआ, वह सऊदी अरब की पहचान नहीं है. पिछले 30 सालों में जो कुछ इस क्षेत्र में हुआ, वह मध्य-पूर्व की पहचान नहीं है. 1979 के ईरानी क्रान्ति के बाद कई देशों के लोग इस मॉडल को कॉपी करना चाहते थे, उनमें से एक सऊदी अरब भी था. अब इससे छुटकारा पाने का वक्त आ गया है.”

यह भी पढ़ें-कश्मीर में अब इस्लाम विरोधी नहीं मार्शल आर्ट

प्रिंस मोहम्मद ने कहा, “हम वापस उसी तरफ लौट रहे हैं- एक उदार इस्लाम की ओर जो पूरी दुनिया और सभी धर्मों के लिए खुला हुआ है. सऊदी की जनसंख्या में सत्तर फ़ीसदी आबादी 30 से नीचे की  है. हम अपने 30 साल कट्टरपंथी विचारधारा से लड़ने में नहीं गंवाना चाहेंगे. अब हम इसे जल्द खत्म करेंगे. प्रिंस मोहम्मद ने कहा, “हम जी-20 देश हैं. दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक. हम तीन महाद्वीपों के मध्य में हैं. सऊदी में बदलाव लाने का मतलब है कि क्षेत्र और पूरी दुनिया की मदद करना. इसीलिए हम उदार इस्लाम की दिशा में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं. हमें उम्मीद है कि हमें सभी से सहयोग मिलेगा.”

यह भी पढ़ें – काबा में होने वाले नए निर्माण को लेकर क्यों चिंतित हैं लोग

प्रिंस का यह बयान कट्टरपंथी इस्लामिक विचारधारा पर बड़े हमले के तौर पर देखा जा रहा है. पिछले कुछ दशकों से सऊदी अरब के राजशाही पर कट्टर इस्लाम को बढ़ावा देने का आरोप लगता रहा है.

हाल ही में सऊदी अरब में महिलाओं को गाड़ी चलाने की मंजूरी देने की घोषणा की थी. शहजादे सलमान के कई फैसलों से उनकी छवि एक बोल्ड और उदार सुधारक के तौर पर उभरी है.

—————————–

रिलीजन वर्ल्ड देश की एकमात्र सभी धर्मों की पूरी जानकारी देने वाली वेबसाइट है। रिलीजन वर्ल्ड सदैव सभी धर्मों की सूचनाओं को निष्पक्षता से पेश करेगा। आप सभी तरह की सूचना, खबर, जानकारी, राय, सुझाव हमें इस ईमेल पर भेज सकते हैं – religionworldin@gmail.com – या इस नंबर पर वाट्सएप कर सकते हैं – 9717000666 – आप हमें ट्विटर , फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Twitter, Facebook and Youtube.

 

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

October 30, 2017 3 min read
Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *