RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

इंडोनेशिया के मुस्लिम कलाकारों ने अयोध्या में किया रामलीला का मंचन

इंडोनेशिया के मुस्लिम कलाकारों ने अयोध्या में किया रामलीला का मंचन

इंडोनेशिया के मुस्लिम कलाकारों ने अयोध्या में किया रामलीला का मंचन
Visual Archive

इंडोनेशिया के मुस्लिम कलाकारों ने अयोध्या में किया रामलीला का मंचन

इंडोनेशिया के मुस्लिम कलाकारों ने अयोध्या में किया रामलीला का मंचन

भगवान राम के चरित्र और रामलीला का इतना सुन्दर और भावपूर्ण मंचन देख कलाकारों के प्रति मन श्रद्धा से झुक गया. भगवान राम की
महिमा, हनुमान जी के बल को जब मुस्लिम देश इंडोनेशिया के कलाकारों ने मंच पर उतारा तो पूरा ऑडिटोरियम भक्तिमय हो गया. अयोध्या शोध संस्थान, और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद की ओर से अयोध्या शोध संस्थान व संस्कृति विभाग के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन पर्यटन भवन में हुआ. बुधवार को आयेाजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्कृति मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी थे. इंडोनेशिया से आए पांच सदस्यीय विराग संधि दल की प्रस्तुति ने इंडोनियाई रामलीला के रंग से दर्शकों को डुबो दिया.

यह भी पढ़ें-दिल्ली की रामलीलाएं : तस्वीरों में देखिए रामलीला के छटा

भगवान राम के चरित्र जैसा कोई नहीं

संस्कृति मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी पर संस्कृति विभाग की ओर से करीब पंद्रह आयोजन हुए. उनके शताब्दी वर्ष पर होने वाले आयोजनों में अगर भगवान राम की लीला का मंचन न हो तो अधूरा है. उन्होंने कहा कि भगवान राम के चरित्र जैसा कोई नहीं है. जो मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चरित्र में है वो किसी में नजर नहीं आती है.

Watch: Shrimad Bhagwat Katha By Bhagwatkinkar Anurag Krishna Shastri “Shri Kanhaiyaji”| Day-7

कलाकारों ने दिल से निभाए किरदार

इंडोनेशिया से आए पांच सदस्यीय कलाकारों के दल विराग संधि की पहली प्रस्तुति ने सबको भक्ति से सराबोर कर दिया. हनुमान दूत शीर्षक से हुई प्रस्तुति में कलाकारों ने भावपूर्ण प्रस्तुति दी. इसके बाद सीता की खोज, जटायु-रावण युद्ध का मंचन किया गया. एक घंटे की प्रस्तुति में हनुमान द्वारा सीता खोज और अंत में राम-रावण युद्ध के बाद पूरा सभागार जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा. रामलीला में सीता का किरदार आई पूतू अस्तव, हनुमान का किरदार आई वयान अर्नवा, लक्ष्मण का किरदार अनक अंगुन राय सुशीला पांजी, रावण का किरदार आई केतुत सुपर्णा, राम का किरदार अनक अगुंग गेडे अरिवान ने निभाया.

——————-

रिलीजन वर्ल्ड देश की एकमात्र सभी धर्मों की पूरी जानकारी देने वाली वेबसाइट है। रिलीजन वर्ल्ड सदैव सभी धर्मों की सूचनाओं को निष्पक्षता से पेश करेगा। आप सभी तरह की सूचना, खबर, जानकारी, राय, सुझाव हमें इस ईमेल पर भेज सकते हैं – religionworldin@gmail.com – या इस नंबर पर वाट्सएप कर सकते हैं – 9717000666 – आप हमें ट्विटर , फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Twitter, Facebook and Youtube.

 

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

September 26, 2017 • 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर घर में क्यों बनाए जाते हैं कान्हा के नन्हे पैरों के निशान? जानें पौराणिक मान्यता

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर घर के मुख्य द्वार से पूजा स्थल तक भगवान कृष्ण के पैरों के निशान बनाने की परंपरा बेहद लोकप्रिय है। इस दिन भक्त पूरे श्रद्धाभाव…

Read now
Hinduism

Raksha Bandhan 2026: सबसे पहले किसने बांधी थी राखी? क्या वेदों और पुराणों में है इसका जिक्र, जानें पूरी कहानी

रक्षाबंधन आज भाई-बहन के प्रेम और रक्षा के संकल्प से जुड़ा सबसे लोकप्रिय त्योहार है। सावन पूर्णिमा के दिन बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती है, आरती…

Read now
Hinduism

Onam 2026: 26 अगस्त को मनाया जाएगा थिरुवोनम, जानें क्यों राजा महाबली के स्वागत में सजते हैं केरल के घर?

प्रकाशित: 24 अगस्त 2026  |  अंतिम अपडेट: 24 अगस्त 2026 ओणम 2026 का सबसे महत्वपूर्ण दिन थिरुवोनम इस साल 26 अगस्त, बुधवार को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता के…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *