RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

गरबा प्रेमियों को रास आ रहा है साइलेंट गरबा

गरबा प्रेमियों को रास आ रहा है साइलेंट गरबा

गरबा प्रेमियों को रास आ रहा है साइलेंट गरबा
Visual Archive

गरबा प्रेमियों को रास आ रहा है साइलेंट गरबा

गरबा प्रेमियों को रास आ रहा है साइलेंट गरबा

नवरात्र आते ही जहां एक ओर मुंबई, पुणे और महाराष्ट्र के कई शहरों में गरबा उत्सव की रंगत बढ़ जाती है. वहीं इस दौरान बजने वाला तेज संगीत कुछ लोगों के लिए परेशानी का कारण भी बनता है. इसी को ध्यान में रखते हुए मुंबई और ठाणे के मॉल में साइलेंट गरबा का आयोजन किया है. इसमें गरबा करने वाले जोड़े कानों में हेडफोन लगाकर एक दूसरे के साथ डांडिया खेलते हैं. क्या खास है इस साइलेंट गरबे में आइये जानते हैं-

ठाणे के विवियाना मॉल में 9 दिनों तक साइलेंट गरबा का आयोजन किया गया है. इसमें गरबा करने वाले कपल्स को ब्लूटूथ हेडफोन दिया जा रहा है. इसमें वे अपनी पसंद का गाना प्ले कर उसकी धुन पर बिना किसी को डिस्टर्ब किए डांस कर सकते हैं. क्योंकि इस गरबे में किसी तरह का शोर नहीं होता इसलिए यह शाम 7 बजे से शुरू होकर देर रात तक चलता है. आयोजकों का कहना है कि गरबा की वजह से होने वाले शोर को कम करने का संदेश देने के मकसद से ऐसा किया है.

यह भी पढ़ें-गरबा और नवरात्रि का नाता : जानिए गरबा और डांडिया का पूरी कहानी

फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ से लिया कांसेप्ट


पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के ‘द ब्रेकअप’ सांग में भी इसी तरह एक पार्टी में लोग हेडफोन लगाकर डांस करते हुए नजर आए थे. माना जा रहा है कि, फिल्म से ही इस साइलेंट गरबे का कांसेप्ट लिया गया है. ठाणे के अलावा मुंबई के मलाड और गोरेगांव के एक नाईट क्लब ने भी इसी तरह के साइलेंट गरबे का आयोजन किया है. इसके आयोजक गणेश नायडू ने बताया कि, “पहले 2006 में यह कोशिश कर चुके थे लेकिन तब हेडफोन इतने एडवांस नहीं होते थे और लोगों को भी इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी लेकिन अब लोग इसे बेहद पसंद करते हैं. त्योहारों के दौरान लाउडस्पीकर पर तेज आवाज में गाने बजाने को लेकर अकसर शिकायतें आती रहती हैं लेकिन इस तरह के तरीकों से त्योहारों का मजा और बढ़ेगा ही.”

विडियो देखें-

https://youtu.be/LwM1UXXZhV8

——————–

रिलीजन वर्ल्ड देश की एकमात्र सभी धर्मों की पूरी जानकारी देने वाली वेबसाइट है। रिलीजन वर्ल्ड सदैव सभी धर्मों की सूचनाओं को निष्पक्षता से पेश करेगा। आप सभी तरह की सूचना, खबर, जानकारी, राय, सुझाव हमें इस ईमेल पर भेज सकते हैं – religionworldin@gmail.com – या इस नंबर पर वाट्सएप कर सकते हैं – 9717000666 – आप हमें ट्विटर , फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Twitter, Facebook and Youtube.

 

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

September 26, 2017 • 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर घर में क्यों बनाए जाते हैं कान्हा के नन्हे पैरों के निशान? जानें पौराणिक मान्यता

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर घर के मुख्य द्वार से पूजा स्थल तक भगवान कृष्ण के पैरों के निशान बनाने की परंपरा बेहद लोकप्रिय है। इस दिन भक्त पूरे श्रद्धाभाव…

Read now
Hinduism

Raksha Bandhan 2026: सबसे पहले किसने बांधी थी राखी? क्या वेदों और पुराणों में है इसका जिक्र, जानें पूरी कहानी

रक्षाबंधन आज भाई-बहन के प्रेम और रक्षा के संकल्प से जुड़ा सबसे लोकप्रिय त्योहार है। सावन पूर्णिमा के दिन बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती है, आरती…

Read now
Hinduism

Onam 2026: 26 अगस्त को मनाया जाएगा थिरुवोनम, जानें क्यों राजा महाबली के स्वागत में सजते हैं केरल के घर?

प्रकाशित: 24 अगस्त 2026  |  अंतिम अपडेट: 24 अगस्त 2026 ओणम 2026 का सबसे महत्वपूर्ण दिन थिरुवोनम इस साल 26 अगस्त, बुधवार को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता के…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *