राशियों के अनुसार होली के रंगों का चयन
- इस होली कौन से रंग से चमकेगी आपकी किस्मत ?
- होली को बनावें और अधिक खुशनुमा
- होली के पावन पर्व को कैसे बनावें और अधिक भाग्यशाली?
- होली पर कौन सा रंग चमकाएगा आपकी किस्मत?
- किस रंग से करना है परहेज?
प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पण्डित दयानन्द शास्त्री जी ने बताया कि ज्योतिषशास्त्र में प्रत्येक जातकों की राशियां अलग-अलग होती हैं। हर राशियों का गुण, धर्म और रंग अलग-अलग होता है। यादि यह राशि के ग्रहस्वामी के अनुसार रंगों का इस्तेमाल किया जाए तो जीवन में सुख-सौभाग्य और सफलता में अभिवृद्धि बनी रहती है।

रंगों के पर्व होली के पावन पर्व पर कौन-सा रंग हमारे जीवन को खुशनुमा बनाकर आनन्द की बहार लाएगा तथा जीवन को सकारात्मक उर्जा से परिपूर्ण करेगा? इसकी जानकारी द्वादश राशियों के अनुसार।
[earth_inspire]
राशियों के अनुसार रंगों का चयन
मेष – लाल, गुलाबी एवं नारंगी।
वृषभ – सफेद एवं क्रीम।
मिथुन – हरा व फिरोजी।
कर्क – सफेद व क्रीम।
सिंह – केसरिया, लाल व गुलाबी।
कन्या – हरा व फरोजी।
तुला- सफेद व हल्का नीला।
वृश्चिक – नारंगी, लाल व गुलाबी।
धनु – पीला व सुनहरा।
मकर व कुम्भ – भूरा, स्लेटी व ग्रे।
मीन – पीला व सुनहरा ।
इन्ही रंगों का प्रयोग करके होली में स्नेह, आनन्द, उल्लास व उमंग से सराबोर होना चाहिए।
जानिए आपको किन रंगों से रहना है सावधान
मेष- कला, नीला व हरा।,
वृषभ – हरा व लाल।,
मिथुन – लाल, नारंगी, पीला।,
कर्क- हरा, काला नीला।,
सिंह – नीला, काला हरा।,
कन्या- पीला लाल नारंगी।
तुला- हरा व पीला।
वृश्चिक- कला नीला हरा।,
धनु -हरा, कला नीला।
मकर- लाल, हरा, नारंगी।,
कुम्भ – नारंगी, लाल, हरा।
मीन- काला, नीला, हरा।
जानिए जन्मतिथि के अनुसार इस होली पर कौन-सा रंग आपके लिए रहेगा भाग्यशाली
उज्जैन के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पण्डित दयानन्द शास्त्री जी ने बताया कि जिन्हें अपनी जन्मराशि मालूम न हो उन्हें अपनी जन्मराशि व जन्मतिथि के आधार पर दैनिक जीवन में भी रंगों का प्रयोग करना लाभकारी रहता है। रंगों चयन करके होली के पर्व को और अधिक खुशनुमा बना सकते हैं। जिनकी जन्मतिथि किसी भी माह की 1, 10, 10 व 28 हो, उनके लिए लाल, गुलाबी, केसरिया। 2, 11, 20 व 29 वालों के लिए सफेद व क्रीम। 3, 12, 21 व 30 के लिए सभी प्रकार के पीला व सुनहरा पीला। 4, 13, 22 व 31 के लिए सभी प्रकार के चमकीले, चटकीले मिले-जुले व साथ ही हल्का स्लेटी रंग। 5, 14 व 23 के लिए हरा, धानी व फिरोजी रंग। 6, 15 व 24 के लिए सफेद व चमकीला सफेद अथवा आसमानी नीला। 7, 16 व 25 के लिए चमकीला, स्टेली व ग्रे रंग। 8, 17 व 26 के लिए काला, ग्रे नीला रंग। जबकि 9, 18 व 27 के लिए लाल, गुलाबी व नारंगी रंग लाभ पहुंचाने में सहायक रहते हैं। जीवन में विविध रंगों का प्रभाव व्यापक रूप से पड़ता है। भले ही हमें उनता तात्कालिक असर नजर न आता
हो, ज्योतिष की मान्यता के मुताबिक निश्चित रंगों का प्रयोग करके हम अपने को और अधिक ऊर्जावान तथा भाग्यशाली बना सकते हैं। जन्मराशि और जन्मतिथि के आधार पर चयन किए गए निश्चित रंगों का प्रयोग लाभकारी रहता है। यदि जीवन में नियमित रूप से इन रंगों का प्रयोग किया जाए तो अनिष्ट का निवारण तो होता ही है, साथ ही भाग्य में सुख-समृद्धि के साथ भाग्य में चार चांद लग सकते हैं।
[earth_inspire]
Editorial Review Note
Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. View full profile →.
Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.