संसद भवन में आयोजित किया जायेगा ईद मिलन समारोह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी भेजा जायेगा निमंत्रण
नयी दिल्ली, 9 जून; संसद भवन के एनेक्सी हॉल में ईद मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा. समारोह का आयोजन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से किया जा रहा है. ये समारोह ईद के तुरंत बाद 19 जून को आयोजित किया जाएगा. समारोह में संघ के पदाधिकारी इंद्रेश कुमार सहित कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी. मंच के राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद अफजाल के अनुसार समारोह का दावतनामा पीएम नरेन्द्र मोदी सहित दूसरे केन्द्रीय मंत्रियों को भी भेजा जा रहा है.
एक निजी समाचार चैनल से हुयी बातचीत के अनुसार समारोह की तैयारियों को लेकर बैठकें चल रही हैं. समारोह के लिए 19 जून तय है, लेकिन किन्हीं कारणों से ये 20 जून भी हो सकती है.
यह भी पढ़ें- सऊदी अरब में मनाई जा सकती है 15 जून को ईद
मोहम्मद अफजाल ने बताया कि जिस तरह से हाल ही में मुम्बई में आयोजित मंच के रोजा इफ्तार समारोह में दुनियाभर के राजनियक मुस्लिम हस्तियां शामिल हुईं थी ठीक उसी तरह से ईद मिलन समारोह में भी शिरकत करेंगी. इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों को भी दावतनामा भेजा जा रहा है.
Editorial Review Note
Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

Leave a Reply