9 सौ बच्चों को बांटे कपड़े, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण का संदेश
आबू रोड, 16 जुलाई, निसं। ब्रह्माकुमारीज संस्था के मनमोहिनीवन स्थित ग्लोबल आडिटोरियम में उच्च माध्यमिक स्कूल दानवाव के बच्चों को दो सेट कपड़े प्रदान किये गये। इसके अलावा भी बड़ी संख्या में आस पास के बच्चों को भी ड्रेस दिये गये। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी देवी ने कहा कि समय प्रति समय भामाशाहों द्वारा किये समाजिक उत्थान के कार्य से लोगों में जागरुकता आती है। इस तरह के प्रयास हमेशा होने चाहिए।


ब्रह्माकुमारीज संस्थान के सोशल एक्टिविटी ग्रुप द्वारा की गयी इस पहल का स्वागत करते हुए लोगों से आह्वान किया कि जरुरतमंद बच्चों को समय प्रति समय इस तरह का प्रयास करें। ब्रह्माकुमारीज संस्थान लगातार चाहे पर्यावरण हो या जल संरक्षण या स्कूली बच्चों के प्रोत्साहन की चीजे हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

इस अवसर पर मीडिया प्रभाग के अध्यक्ष बीके करुणा ने कहा कि बच्चे किसी के भी हो यदि उन्हें किसी भी चीज की जरुरत हो तो उसपर ध्यान देना चाहिए जिससे उनके विकास में कोई वाधा ना आये। इसी के चलते ब्रह्माकुमारीज संस्थान यह प्रयास करता रहता है। कार्यक्रम में भामाशाह भगवान सिंह ने कहा कि हम सबकी जिम्मेवारी बनती है कि अपने क्षेत्र के बच्चों को उनके सपनों को पंख लगाने में सहयोग करें। इससे ही बच्चों का भविष्य संवरेगा।

नूतन ड्रेस वितरण समारोह में सोशल एक्टिविटी ग्रुप के अध्यक्ष बीके भरत ने कहा कि यह ग्रुप हमेशा से ही लोगों की सेवा में तत्पर रहा है। जिससे बच्चों में उमंग उत्साह बना रहता है। वे समय का इंतजार करते रहते है। इससे जो बच्चे आदिवासी इलाके से आते है उनके माता पिता को भी सहूलियत मिल जाती है। कार्यक्रम में यूआईटी के सचिव कुशल कोठारी, प्राचार्य अनिल तथा प्राध्यापक ईश्वर सिंह ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये।

पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशः इस अवसर पर आये अतिथियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। इसके साथ ही जलशक्ति के लिए भी रैली निकालकर लोगों को जागरुक किया। कार्यक्रम में डाॅ सविता समेत कई लोग उपस्थित थे।
Editorial Review Note
Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. View full profile →.
Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.