RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

बाड़मेर में आंधी ने मचाया कोहराम, रामकथा का पंडाल गिरा, करेंट फैला, 14 श्रद्धालुओं की मौत

बाड़मेर में आंधी ने मचाया कोहराम, रामकथा का पंडाल गिरा, करेंट फैला, 14 श्रद्धालुओं की मौत

बाड़मेर में आंधी ने मचाया कोहराम, रामकथा का पंडाल गिरा, करेंट फैला, 14 श्रद्धालुओं की मौत
Visual Archive

बाड़मेर में आंधी ने मचाया कोहराम, रामकथा का पंडाल गिरा, करेंट फैला, 14 श्रद्धालुओं की मौत

बाड़मेर में आंधी ने मचाया कोहराम, रामकथा का पंडाल गिरा, करेंट फैला, 14 श्रद्धालुओं की मौत

बाड़मेर, 23 जून; बाड़मेर में रविवार को आंधी तूफान ने कोहराम मचाया। इसके कारण जिले के जसोल गांव में चल रही रामकथा का पांडाल गिर गया। पांडाल में लोहे के इस्‍तेमाल के चलते इसमें करंट फैल गया। पांडाल के नीचे दबने और करंट लगने से 14 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 45 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

रिलीजन वर्ल्ड ने रामकथा कर रहे मुरलीधर जी महाराज के सहयोगी विकास महेश्वरी से बातचीत की। उनकी जानकारी के अनुसार, “हादसा बाड़मेर जिले के जसोल गांव में हुआ। गांव के स्कूल परिसर में रामकथा का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए थे। पंडाल में करीब एक हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं के होने की बात कही जा रही है। शाम 4 बजकर 20 मिनट बजे तेज आंधी-तूफान आया, जिससे पंडाल गिर गया। इससे बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु दब गए। आंधी-तूफान के साथ ही बारिश भी शुरू हो गई. पंडाल में बिजली उपकरण लगे होने के कारण उसमें करंट फैल गया।”

यह भी पढ़ें – बाड़मेर में रामकथा के दौरान आई आंधी-तूफान, पंडाल गिरा, कई की मौत

हादसे में पांडाल में दबने और करंट लगने से 14 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। 45 से ज्यादा श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. विकास जी ने बताया सूचना प्राप्त होते ही प्रशासन तुरंत हरकत में आया और राहत कार्य शुरू कराया. घायलों को बालोतरा के विभिन्न स्थानीय अस्पतालों ले जाया गया है।

पीएम मोदी और सीएम गहलोत ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाड़मेर हुए हादसे पर दुख प्रकट किया है. उन्‍होंने ट्वीट किया, ‘राजस्‍थान के बाड़मेर में पंडाल गिरने की घटना दुर्भाग्‍यपूर्ण है. मेरी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ है. मैं घायलों के जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना करता हूं.’

Editorial Review Note

Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. .

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

June 23, 2019 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

बाड़मेर में रामकथा के दौरान आई आंधी-तूफान, पंडाल गिरा, कई की मौत

बाड़मेर में रामकथा के दौरान आई आंधी-तूफान, पंडाल गिरा, कई की मौत बाड़मेर के जसोल में चल ही रामकथा के पंडाल पर आज प्रकृति की कहर टूटा। भयंकर…

Read now
Hinduism

कारागार में योग और रामकथा – कैदियों में दिख रहा है बदलाव

कारागार में योग और रामकथा – कैदियों में दिख रहा है बदलाव दुनिया भर में कैदियों को सजा काटने के बाद समाज की मुख्‍य धारा में लाने के…

Read now
Hinduism

एक महीने की रामकथा – विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रकृति पर गंभीर चिंतन

एक महीने की रामकथा – विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रकृति पर गंभीर चिंतन पर्यावरण संवर्धन और मानव अस्तित्व एक दूसरे के पूरक हैं परन्तु विकास की दौड़ में…

Read now