RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

करवाचौथ 2020: जानिये क्या हैं करवाचौथ व्रत के नियम

करवाचौथ 2020: जानिये क्या हैं करवाचौथ व्रत के नियम

करवाचौथ 2020: जानिये क्या हैं करवाचौथ व्रत के नियम
Visual Archive

करवाचौथ 2020: जानिये क्या हैं करवाचौथ व्रत के नियम

करवा चौथ का त्योहार 4 नवंबर 2020 को मनाया जाएगा. इस दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का  निर्जल व्रत रखती हैं. लेकिन करवा चौथ के व्रत को लेकर आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए.



करवा चौथ व्रत के नियम

इस दिन महिलाओं को पीले या लाल रंग के वस्त्र ही धारण करने चाहिए.

काले और सफेद रंग के वस्त्र धारण करना निषेध माना जाता है.

यह व्रत सूर्योदय से चंद्र उदय तक रखा जाता है.

यदि आपके यहां पर सरगी खाने का रिवाज है तो आप सूर्योदय से पहले सरगी खा लें.

यह  व्रत निर्जल रहकर किया जाता है. लेकिन यदि आपको किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या है तो आप करवा चौथ की कहानी सुनने के बाद जल ग्रहण कर सकती हैं.

यह व्रत पति की लंबी उम्र के लिए किया जाता है.  इसलिए सुहागन महिलाओं को करवा चौथ के दिन पूरा श्रृंगार अवश्य करना चाहिए.

करवाचौथ व्रत की कथा सुनते समय साबूत अनाज और मीठा साथ में अवश्य रखें.

इस दिन कहानी सुनने के बाद बहु अपनी सास को बायना देती है. जिसमें खाने पीने की वस्तुएं,वस्त्र और श्रृंगार का समान होता है.

करवा चौथ की पूजा में मिट्टी का करवा विशेष माना जाता है. इसलिए इस दिन मिट्टी के करवे से ही करवा चौथ की पूजा करें.

यह भी पढ़ें-छठ महापर्व को लेकर आयोजकों को गाइडलाइन का इंतजार

चंद्रमा निकलने के बाद चंद्र पूजन अवश्य करें और चंद्रमा को अर्घ्य देकर ही करवा चौथ का व्रत पूर्ण करें.

करवा चौथ का व्रत पूर्ण होने के बाद पति का चेहरा अवश्य देंखे और उनका आशीर्वाद अवश्य लें.



इस दिन घर के सभी बुजुर्गों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद अवश्य लें और पूजा में हुई किसी भी गलती के लिए चौथ माता से क्षमा याचना भी अवश्य करें.

[video_ads]
[video_ads2]
You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

October 28, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Astrology

जानिए करवाचौथ की कथा, पूजा विधि और चंद्रमा उदय होने का समय

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत किया जाता है। इस दिन, भारत के उत्तरी राज्यों की विवाहित महिलाएं अपने पति के…

Read now
Hinduism

अब जेल में बंद महिलाएं भी रखेंगी करवाचौथ व्रत

अब जेल में बंद महिलाएं भी रखेंगी करवा चौथ व्रत बिजनौर, 17 अक्टूबर; करवाचौथ व्रत हर साल महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए…

Read now
Hinduism

विवाह मुहूर्त 2027: नए साल में शादी के लिए कब हैं सबसे शुभ दिन? जानिए तिथि, मुहूर्त और धार्मिक महत्व

अगर आप 2027 में शादी की योजना बना रहे हैं, तो सबसे पहले यह जान लें – विवाह मुहूर्त 2027 के अनुसार पूरे साल में लगभग 90 से…

Read now