RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

कलकत्ता हाईकोर्ट ने दी मुहर्रम के दिन भी मूर्ति विसर्जन की इजाज़त

कलकत्ता हाईकोर्ट ने दी मुहर्रम के दिन भी मूर्ति विसर्जन की इजाज़त

कलकत्ता हाईकोर्ट ने दी मुहर्रम के दिन भी मूर्ति विसर्जन की इजाज़त
Visual Archive

कलकत्ता हाईकोर्ट ने दी मुहर्रम के दिन भी मूर्ति विसर्जन की इजाज़त

कलकत्ता हाईकोर्ट ने दी मुहर्रम के दिन भी मूर्ति विसर्जन की इजाज़त

 कोलकाता, 21 सितम्बर; पश्चिम बंगाल में हर साल दुर्गापूजा के दौरान विसर्जन का विवाद उत्पन्न हो जाता है. लेकिन इस साल विवाद को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट ने ममता सरकार को कड़ी फटकार लगाई है. हाईकोर्ट ने मुहरर्म के दिन सरकार की तरफ से विसर्जन पर लगी रोक हटाते हुए कहा कि हर दिन रात 12 बजे तक विसर्जन किया जाएगा. मुहर्रम के दिन भी विसर्जन होगा. हाईकोर्ट ने कहा कि सरकार पुलिस और सुरक्षा की पूरी व्यवस्था करे.

हाईकोर्ट ने ममता सरकार पर तंज़ करते हुए कहा कि क्या सरकार कैलेंडर रोक सकती है, पाबंदी पहला नहीं आखिरी विकल्प है. इससे पहले, सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने ममता सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि शक्ति का मनमाना इस्तेमाल करने की किसी को भी इजाजत नहीं है.

यह भी पढ़ें – वेश्यालय की मिट्टी से निर्मित होती है देवी प्रतिमा…

बीते बुधवार को भी हाईकोर्ट ने ममता बनर्जी सरकार को कड़ी फटकार लगाई थी. कोर्ट ने सरकार पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा था, “आप दो समुदायों के बीच दरार पैदा क्यों कर रहे हैं. दुर्गा पूजन और मुहर्रम को लेकर राज्य में कभी ऐसे स्थिति नहीं बनी है, उन्हें साथ रहने दीजिए.”

गौरतलब है कि इसके पहले हाईकोर्ट के दखल के बाद ममता बनर्जी सरकार को मूर्ति विजर्सन की तय समय सीमा के फैसले को बदलना पड़ा था. राज्य सरकार ने विजयदशमी के दिन विसर्जन की समय सीमा जो पहले 6 बजे तक निर्धारित कर दी गयी थी, उसे बढ़ाकर रात 10 बजे तक कर दिया गया था. विसर्जन पर पाबंदी को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में ममता बनर्जी के खिलाफ याचिका दायर की गई थी.

यह भी पढ़ें – स्वयं को धार प्रदान करने का पुण्य पर्व है, “नवरात्रि”

दरअसल, याचिका मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 23 अगस्त को किए गए ट्वीट को केंद्र में रखकर किया गया था. जिसमें दशमी के दिन 6 बजे तक ही विसर्जन की इजाजत दी गई थी, क्योंकि अगले दिन मुहर्रम है. लिहाज़ा, विसर्जन पर रोक लगा दी गई थी और विसर्जन 2 तारीख से किए जाने के आदेश दिए गए थे.

इसको लेकर यूथ बार एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया ने याचिका दायर की थी. जिसमें कहा गया कि मुख्यमंत्री के ट्विटर अकाउंट के लाखों फॉलोवर हैं और ये समुदाय विशेष के तुष्टिकरण के लिए बड़े समुदाय के धार्मिक रस्म रिवाज के साथ ठीक नहीं किया जा रहा है. इससे भावनाएं आहत होने के साथ सद्भाव बिगड़ने की भी आशंका है.

—————————-

रिलीजन वर्ल्ड देश की एकमात्र सभी धर्मों की पूरी जानकारी देने वाली वेबसाइट है। रिलीजन वर्ल्ड सदैव सभी धर्मों की सूचनाओं को निष्पक्षता से पेश करेगा। आप सभी तरह की सूचना, खबर, जानकारी, राय, सुझाव हमें इस ईमेल पर भेज सकते हैं – religionworldin@gmail.com – या इस नंबर पर वाट्सएप कर सकते हैं – 9717000666 – आप हमें ट्विटर , फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Twitter, Facebook and Youtube.

 

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

September 21, 2017 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर घर में क्यों बनाए जाते हैं कान्हा के नन्हे पैरों के निशान? जानें पौराणिक मान्यता

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर घर के मुख्य द्वार से पूजा स्थल तक भगवान कृष्ण के पैरों के निशान बनाने की परंपरा बेहद लोकप्रिय है। इस दिन भक्त पूरे श्रद्धाभाव…

Read now
Hinduism

Raksha Bandhan 2026: सबसे पहले किसने बांधी थी राखी? क्या वेदों और पुराणों में है इसका जिक्र, जानें पूरी कहानी

रक्षाबंधन आज भाई-बहन के प्रेम और रक्षा के संकल्प से जुड़ा सबसे लोकप्रिय त्योहार है। सावन पूर्णिमा के दिन बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती है, आरती…

Read now
Hinduism

Onam 2026: 26 अगस्त को मनाया जाएगा थिरुवोनम, जानें क्यों राजा महाबली के स्वागत में सजते हैं केरल के घर?

प्रकाशित: 24 अगस्त 2026  |  अंतिम अपडेट: 24 अगस्त 2026 ओणम 2026 का सबसे महत्वपूर्ण दिन थिरुवोनम इस साल 26 अगस्त, बुधवार को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता के…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *