RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

योगी आदित्यनाथ का राम की नगरी में हुआ पुनः आगमन

योगी आदित्यनाथ का राम की नगरी में हुआ पुनः आगमन

योगी आदित्यनाथ का राम की नगरी में हुआ पुनः आगमन
Visual Archive

योगी आदित्यनाथ का राम की नगरी में हुआ पुनः आगमन

योगी आदित्यनाथ का राम की नगरी में हुआ पुनः आगमन

लखनऊ; 27 जुलाई; उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो महीने में दूसरी बार अयोध्या पहुंचे. सीएम योगी महंत श्रीरामचंद्र दास परमहंस की 14वीं पुण्यतिथि पर अयोध्या पहुंचे. पूज्य सन्त रामचन्द्र दास “परमहंस” जी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

 

 दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया 

योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में पूज्य महंत श्रीरामचंद्र दास “परमहंस” जी महाराज की 14वीं पुण्य तिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया तथा दिगम्बर अखाड़े में आयोजित सभा को सम्बोधित किया. अयोध्या पहुंचे यूपी के सीएम योगी आद‌ित्यनाथ ने भगवान राम और रामायण के प्रत‌ि अपनी श्रद्धा खुले शब्दों में जाहिर की. उन्होंने कहा ‌कि जो भी भगवान राम की कथा सुनता है वह खुद को धन्य मानता है.

अन्य देशों में भी है भगवान राम  का प्रभाव 

योगी आदित्यनाथ ने कहा भारत में ही नहीं अन्य देशों में भी भगवान राम का प्रभाव देखने को मिलता है. उन्होंने कहा क‌ि जहां थाईलैंड के राजा स्वयं को राम के वंशज मानते हैं, वही सबसे बड़ा मुस्लिम देश इंडोनेशिया की तो पूरी परंपरा ही रामायण पर आधारित है. यहां तक क‌ि रामलीला वहां का नेशनल फेस्टिवल है.

यह भी पढ़ें- एक्सक्लूजिव : सभी धर्मों की गौहत्या पर एकराय

मेरे अयोध्या आने से किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए

योगी बोले, राम की महिमा दुनियाभर में गाई जा रही है, ऐसे में किसी को भी ये महिमा प्राप्त करने से वंच‌ित नहीं रहना चा‌हिए. इसलिए मैं बार बार अयोध्या आता हूं और आऊंगा इससे किसी को आपत्त‌ि नहीं होनी चाहिए.

मंदिर मुद्दे पर क्या बोले योगी
मुख्यमंत्री ने आगे कहा क‌ि समाज को जात‌ि के नाम पर बांटने की जो साजिशें हो रही हैं, इसको हमारे पूज्य संतों को चुनौती के रूप में लेना होगा. काशी और अयोध्या प्राचीनतम नगरी हैं, जिन्होंने दुनिया को सभ्यता का पाठ पढ़ाया है. इसके साथ ही राम मंदिर मुद्दे पर उन्होंने कहा, दोनों पक्ष बातचीत से विवाद सुलझाने की कोशिश करें और सुप्रीम कोर्ट की सलाह पर फिर विचार करें.

ज़रूर पढ़ें- पथमेड़ा गौशाला पर पानी का प्रकोप : दयनीय स्थिति में गायें : राज्य सरकार से मदद का इंतजार

योगी को भेंट किया गया स्मृति चिह्न 

योगी आदित्यनाथ को अयोध्या में पूज्य महंत श्रीरामचंद्र दास “परमहंस” जी महाराज की 14वीं पुण्य तिथि के अवसर पर स्मृति चिह्न  भेंट किया गया.

—————————————————-

रिलीजन वर्ल्ड देश की एकमात्र सभी धर्मों की पूरी जानकारी देने वाली वेबसाइट है। रिलीजन वर्ल्ड सदैव सभी धर्मों की सूचनाओं को निष्पक्षता से पेश करेगा। आप सभी तरह की सूचना, खबर, जानकारी, राय, सुझाव हमें इस ईमेल पर भेज सकते हैं – religionworldin@gmail.com – या इस नंबर पर वाट्सएप कर सकते हैं – 9717000666 – आप हमें ट्विटर , फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Twitter, Facebook and Youtube.

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

July 27, 2017 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

Raksha Bandhan 2026: क्या मुसलमान राखी पहन सकते हैं? जानिए इस्लाम में क्या है मान्यता

रक्षाबंधन भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और आपसी रिश्ते के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इस दिन बहन…

Read now
Hinduism

Onam 2026: 26 अगस्त को मनाया जाएगा थिरुवोनम, जानें क्यों राजा महाबली के स्वागत में सजते हैं केरल के घर?

भारत में कई ऐसे त्योहार हैं, जिनकी परंपराएं और कथाएं बेहद अनोखी हैं। केरल का ओणम भी ऐसा ही एक प्रमुख पर्व है। यह त्योहार फसल, समृद्धि, खुशहाली…

Read now
Hinduism

तिरुमला मंदिर में दान का नया रिकॉर्ड: सिर्फ 10 घंटे में TTD को मिले 96.98 करोड़ रुपये, भक्तों की आस्था ने रचा इतिहास

क्यों उमड़ा 10 घंटे में इतना दान? वजह है TTD की नई डोनर पॉलिसी इस रिकॉर्ड दान के पीछे एक विशेष कारण था। TTD बोर्ड ने सामान्य श्रद्धालुओं…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *