Post Image

आर्य समाज के संत स्वामी अग्निवेश का निधन

आर्य समाज के बड़े नेता और संत स्वामी अग्निवेश का शुक्रवार शाम दिल्ली में निधन हो गया। स्वामी अग्निवेश जी 81 वर्ष के थे। बीते कई दिनों से वे दिल्ली के एक अस्पताल में लिवर की समस्या का इलाज करवा रहे थे। लिवर सिरोसिस के कारण उनके कई अंग काम करना बंद कर गए थे और वे वेंटिलेटर पर ही थे। आज शाम 6 बजे उनकी स्थिति काफी खराब हो गई और उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

Swami Agnivesh No More

स्वामी जी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनार्थ 7 जंतर मन्तर रोड, नई दिल्ली के कार्यालय पर शनिवार सुबह 11 से 2 बजे तक रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार वैदिक रीति से अग्निलोक आश्रम, बहलपा जिला गुरुग्राम में 4 बजे किया जाएगा।

Post By Religion World