RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

क्यों हो रहा है देश में महिषासुर और रावण वध का विरोध

क्यों हो रहा है देश में महिषासुर और रावण वध का विरोध

क्यों हो रहा है देश में महिषासुर और रावण वध का विरोध
Visual Archive

क्यों हो रहा है देश में महिषासुर और रावण वध का विरोध

क्यों हो रहा है देश में महिषासुर और रावण वध का विरोध

छत्तीसगढ़ के कांकेर ज़िले में आदिवासियों ने महिषासुर को पूर्वज बताते हुए दुर्गा पूजा समिति के ख़िलाफ़ केस दर्ज कराया है तो मध्य प्रदेश के बैतूल में भी रावण वध के ख़िलाफ़ प्रदर्शन हो रहा है.

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला के पंखाजुर थाने में दुर्गा पूजा आयोजन समिति पर महिषासुर का अपमान करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है.

एक निजी चैनल के मुताबिक, अनुसूचित जाति मोर्चा के कांकेर जिला उपाध्यक्ष लोकेश सोरी ने थाने में दर्ज शिकायत में अनुसूचित जनजाति के लोगों ने महिषासुर को अपना पूर्वज बताया है और परलकोट इलाके में दुर्गा पूजा पंडालों में मूर्तियों में दुर्गा द्वारा महिषासुर का वध करते हुए दिखाए जाने का विरोध जताया है.

बकौल लोकेश सोरी, पांचवीं अनुसूची क्षेत्र के अनुच्छेद 244 (1), अनुच्छेद 13(3) (क), अनुच्छेद 19(5) (6) के प्रावधानों के अनुसार आदिवासियों की भाषा, संस्कृति, पुरखों, देवी-देवताओं के ऊपर हमले एवं अपमान अनुचित एवं दंडनीय है.

यह भी पढ़ें – एक दुर्लभ कथा लक्ष्मण जी की, लक्ष्मण जी के त्याग का अनसुना प्रसंग

बैतूल में रावण दहन का विरोध

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में आदिवासी समाज का कहना है कि रावण पूजनीय हैं. अगर उनके पुतले का दहन किया गया तो वे लोग एफआईआर दर्ज करवाएंगे. निजी समाचार पत्र के मुताबिक, मध्य प्रदेश के बैतूल जिले स्थित सारनी क्षेत्र में रावण का सालों पुराना मंदिर है. यहां रहने वाले आदिवासी रावण को अपना कुल देवता मानते हैं. रावण दहन की रात सैकड़ों की संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग इस मंदिर में पहुंचते हैं और रावण दहन का शोक मनाता हैं. लेकिन, क्षेत्र के आदिवासी सालों से चली आ रही इस परंपरा को अब तोड़ना चाहते हैं. वे चाहते हैं कि दशहरे के मौके पर रावण दहन न किया जाए.

23 सितंबर को आदिवासी समाज ने सारनी में रैली निकाल कर रावण दहन का विरोध किया. इस दौरान आदिवासियों ने पारंपरिक वेषभूषा और वाद्य यंत्रों के साथ प्रदर्शन किया है. उन्होंने कहा कि रावण को जलाना और राक्षस कहना भारतीय संस्कृति के खिलाफ है.

युवा आदिवासी समाजसेवी सुनील सरियाम ने कहा कि रावण को हम आराध्य देव मानते हैं. खेत में जुताई से पहले और फसल काटने से पहले हम आराध्य देव को पूजते हैं. महिषासुर को पूजे बिना हम कोई भी कार्य नहीं करते हैं. आदिवासी समाज रावण, मेघनाथ और महिषासुर की पूजा करते हैं. इसके लिए बाकायदा मेले का भी आयोजन होता है.

इसे भी पढ़ें – ऐसे स्थान जहां भगवान राम की नहीं रावण की होती है पूजा

छत्तीसगढ़ में हो चुका है मामला दर्ज

एक निजी समाचार चैनल के मुताबिक, पिछले वर्ष 12 मार्च 2016 को छत्तीसगढ़ के ही राजनंदगांव जिले के मानपुर थाने में सतीश दूबे नामक एक शख्स के ऊपर महिषासुर का अपमान करने और आदिवासियों को गाली देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था. इस मामले में पांच अन्य लोगों को भी अभियुक्त बनाया गया था. इस मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने ऐतिहासिक न्यायादेश में आरोपितों की जमानत याचिका को खारिज किया था. अपने न्यायादेश में अदालत ने महिषासुर के अपमान को आदिवासियों के धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला करार दिया था.

यह भी पढ़ें – रावण की दस अच्छाईयां ! प्रकाण्ड ज्ञानी रावण की पूरी कहानी….

रावण दहन पर रोक की मांग करने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज

जुलाई में सुप्रीम कोर्ट ने दशहरा के मौके पर रावण दहन पर रोक लगाने की मांग करने वाली जनहित याचिका खारिज कर दी थी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि संविधान में सभी नागरिकों को धार्मिक परंपरा का निर्वाह करने की आजादी दी गई है.

याचिका खारिज करने से पहले मुख्य न्यायाधीश जेएस खेहर और जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ ने याची से कहा, ‘आपने संविधान का अनुच्छेद 25 पढ़ा है क्या? यह कहता है कि हर किसी को अपनी धार्मिक परंपरा निभाने की आजादी हासिल है.’

यह याचिका हरियाणा के पत्रकार आनंद प्रकाश शर्मा ने दायर की थी. उन्होंने दशहरा में होने वाले रावण दहन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी. उन्होंने कहा था कि वाल्मीकि रामायण या तुलसीदास के रामचरित मानस में इसका समर्थन नहीं किया गया है. इससे कुछ हिंदुओं की भावना आहत होती है और पर्यावरण पर भी खतरा पैदा होता है.

——————————-

रिलीजन वर्ल्ड देश की एकमात्र सभी धर्मों की पूरी जानकारी देने वाली वेबसाइट है। रिलीजन वर्ल्ड सदैव सभी धर्मों की सूचनाओं को निष्पक्षता से पेश करेगा। आप सभी तरह की सूचना, खबर, जानकारी, राय, सुझाव हमें इस ईमेल पर भेज सकते हैं – religionworldin@gmail.com – या इस नंबर पर वाट्सएप कर सकते हैं – 9717000666 – आप हमें ट्विटर , फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Twitter, Facebook and Youtube.

 

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

September 30, 2017 4 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर घर में क्यों बनाए जाते हैं कान्हा के नन्हे पैरों के निशान? जानें पौराणिक मान्यता

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर घर के मुख्य द्वार से पूजा स्थल तक भगवान कृष्ण के पैरों के निशान बनाने की परंपरा बेहद लोकप्रिय है। इस दिन भक्त पूरे श्रद्धाभाव…

Read now
Hinduism

Raksha Bandhan 2026: सबसे पहले किसने बांधी थी राखी? क्या वेदों और पुराणों में है इसका जिक्र, जानें पूरी कहानी

रक्षाबंधन आज भाई-बहन के प्रेम और रक्षा के संकल्प से जुड़ा सबसे लोकप्रिय त्योहार है। सावन पूर्णिमा के दिन बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती है, आरती…

Read now
Hinduism

Onam 2026: 26 अगस्त को मनाया जाएगा थिरुवोनम, जानें क्यों राजा महाबली के स्वागत में सजते हैं केरल के घर?

प्रकाशित: 24 अगस्त 2026  |  अंतिम अपडेट: 24 अगस्त 2026 ओणम 2026 का सबसे महत्वपूर्ण दिन थिरुवोनम इस साल 26 अगस्त, बुधवार को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता के…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *