कोरोना वायरस के आतंक को रोकने के लिए देशभर में जहाँ लॉकडाउन किया गया है। वहीँ आयुष मंत्रालय लोगों को इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने की सलाह दे रहा है।
इसी बीच आयुष मंत्रालय ने इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत रखने के लिए कुछ टिप्स बताए हैं , जिन्हें अपनाकर आप अपने इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत रख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आयुष मंत्रालय द्वारा बताए गए कुछ उपाय के बारे में।
ऐसे रखें अपनी इम्यूनिटी स्ट्रांग

रोजाना कम से कम 30 मिनट योगा जरूर करें।
खाने में ज्यादा से ज्यादा जीरा, हल्दी,लस्सन, धनिया का इस्तेमाल करें।
च्यवनप्राश का सेवन जरूर करें। रोजाना आप 1 चम्मच खाएं। डायबिटीज के मरीज भी च्यवनप्राश खा सकते हैं।
दूध की चाय की जगह हर्बल टी का सेवन करें।
यह भी पढ़ें-आयुर्वेद: जानिये क्या है कुटकी,रोजाना सेवन मिलेंगे ये 5 फायदे
तुलसी, दालचीनी, काली मिर्च और अदरक और मुनक्का को उबालकर काढ़ा बनाकर डेली पिएं। इसे मीठा करने के लिए आप इसमें शहद और गुड़ भी डाल सकते हैं।
रात को सोने से पहले दूध में हल्दी मिलाकर जरूर पिएं।
तिल, नारियल या देसी घी को सुबह नहाने और रात को सोने से पहले नाक के अंदर जरूर डालें।
1 चम्मच तिल या नारियल का तेल मुंह में लेकर अच्छे से घुमाएं। इसके बाद गुनगुने पानी से कुल्ला करें।
दिन में 3 से 4 बार भाप यानि स्टीम जरूर लें। इसके लिए आप इसमें तुलसी भी डालकर स्टीम ले सकते हैं।
अगर किसी शख्स के गले में दिक्कत है, तो इससे राहत पाने के लिए लौंग का पाउडर, शहद या चीनी को एक साथ मिलाकर दिन में 2-3 बार इसका सेवन करें।
You can send your stories/happenings here: info@religionworld.in
Editorial Review Note
Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.
