RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

परमार्थ निकेतन द्वारा कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिये लगायें गयें 10 जल मन्दिर

परमार्थ निकेतन द्वारा कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिये लगायें गयें 10 जल मन्दिर

परमार्थ निकेतन द्वारा कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिये लगायें गयें 10 जल मन्दिर
Visual Archive

परमार्थ निकेतन द्वारा कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिये लगायें गयें 10 जल मन्दिर

परमार्थ निकेतन द्वारा कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिये लगायें गयें 10 जल मन्दिर

  • प्राथमिक चिकित्सा शिविर में आज 500 से अधिक कावड़ियों का निःशुल्क इलाज
  • पपेट शो के माध्यम से कावड़ियों को दिया जा रहा है स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • भोले बाबा को जल चढ़ायें और भूमि का जल बचायें – स्वामी चिदानन्द सरस्वती

ऋषिकेश, 19 जुलाई। कांवड़ यात्रा में आये कावड़ियों की सुविधा के लिये परमार्थ निकेतन द्वारा बाघखाल, राजाजी नेशनल पार्क से बैराज तक 10 जल मन्दिर लगायें गयें हैं। साथ ही बाघखाल क्षेत्र में निःशुल्क प्राथमिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें आज 500 से अधिक कावड़ियों की जाँच कर निःशुल्क दवाईयां वितरित की गयी। शुकदेवानन्द धर्मार्थ चिकित्सालय, परमार्थ निकेतन के वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ रवि कौशल जी और उनकी टीम द्वारा चिकित्सा शिविर पूरे कांवड़ यात्रा के दौरान चलाया जायेंगा।

पपेट शो के माध्यम से कांवड़ियों को स्वच्छता, एकल उपयोग वाले प्लास्टिक का उपयोग न करने, स्वयं की स्वच्छता, घरों एवं अपने आस पास के परिसर की स्वच्छता, वृक्षारोपण और पर्यावरण का संरक्षण का संदेश प्रतिदिन दिया जा रहा है।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने विदेश से भेजे अपने संदेश में कहा कि सावन माह अत्यंत पवित्र माह है इस माह में भगवान शिव के गले के अभिषेक के साथ साथ अपनी अपनी गलियों का भी अभिषेक करें तथा भोले और भूमि दोनों से जुडें। भोले बाबा को जल चढ़ायें और भूमि का जल बचाये। भोले से जुड़ने वाले, धरती से भी जुड़े और वृक्षारोपण के लिये आगे आयें। भोले का अभिषेक करे साथ ही भूमि का भी अभिषेक करे।

स्वामी जी ने कावड़ियों से निवेदन किया कि तीर्थ नगरी की गरिमा को ध्यान में रखते हुये व्यवहार करे। पैदल यात्रियों और डाक कावड़ के लिये जो रूटप्लान बनाया गया है उसका पालन करें ताकि स्थानीय लोगों को भी असुविधा का सामना न करना पडें।

परमार्थ निकेतन द्वारा आयोजित प्राथमिक स्वास्थ्य शिविर में डाॅ रवि कौशल जी, श्रीमती वन्दना जी, श्री प्रेमराज जी, श्री सैमुअल जी, उदय, परमार्थ गुरूकुल के .ऋषिकुमार एवं अन्य सदस्य अपनी उत्कृष्ट सेवायें प्रदान कर रहे है

Religion World

Editorial Review Note

Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. .

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

July 19, 2019 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

कौन था पहला कांवड़िया? परशुराम, श्रवण कुमार, भगवान राम या रावण….जानें चारों मान्यताओं की कहानी

पहला कांवड़िया कौन था — इस सवाल का कोई एक निश्चित उत्तर शास्त्रों में नहीं मिलता। हिंदू परंपरा में चार प्रमुख मान्यताएं हैं: भगवान परशुराम, श्रवण कुमार, भगवान…

Read now
Hinduism

कांवड़ यात्रा सावन में ही क्यों होती है? Video

कांवड़ यात्रा सावन में ही क्यों होती है? Video भारत में कांवड़ यात्रा एक अनोखी धार्मिक परंपरा है, जो सावन के महीने में लाखों शिवभक्तों को भगवान शिव…

Read now
Hinduism

रावण ने कांवड़ यात्रा क्यों की और उसे क्या मिला?

रावण ने कांवड़ यात्रा क्यों की और उसे क्या मिला? रावण, लंका का राजा, केवल एक राक्षस नहीं बल्कि भगवान शिव का परम भक्त भी था। उसने शिव…

Read now