भारतीय फिल्म निर्देशक और सम्पादक श्री नारायण सिंह पधारे परमार्थ निकेतन
ऋषिकश, 21 मार्च; परमार्थ निकेतन में भारतीय फिल्म निर्देशक और सम्पादक श्री नारायण सिंह जी पधारे. उन्होने परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष एवं गंगा एक्शन परिवार के प्रणेता स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज से भेंट वार्ता कर सामाजिक मुद्दें से जुड़ी आने वाली फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू के लिये आशीर्वाद लिया. इससे पहले श्री नारायण सिंह जी ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित ’टॉयलेट-एक प्रेम कथा’ बनायी थी.

स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने निर्देशक श्री नारायण सिंह जी को सामाजिक मुद्दों से जुड़ी फिल्मों को बनाने के लिये धन्यवाद दिया और कहा कि ऐसी फिल्में समाज में जागृति का केन्द्र होती हैं. स्वामी जी ने कहा कि बत्ती गुल मीटर चालू के माध्यम से भी जागरूकता का संदेश पूरे समाज में जायेगा. इस फिल्म के माध्यम से गंगा की संस्कृति, शिवालय से शौचालय की ओर बढ़ने का संदेश, उत्तराखण्ड़ की अध्यात्मिक वादियों का दृश्य पूरी दुनिया देख पायेगी.

यह भी पढ़ें-परमार्थ निकेतन में चार दिवसीय ’’राष्ट्रीय नदी गंगा समाधान शिखर सम्मेलन’’ का आयोजन
श्री नारायण सिंह ने कहा कि स्वामी जी महाराज ने अपना सम्पूर्ण जीवन ही स्वच्छता, स्वास्थ्य, नदी, जल एवं प्रकृति के संरक्षण के लिये समर्पित कर दिया. हमारे अन्दर सामाजिक मुद्दों का; सोच का जन्म तो ऐसे ही संतों से प्रेरित है. उन्होने स्वामी जी महाराज से कहा कि हम एक और महिला केन्द्रित फिल्म बनाने जा रहे है जिसकी प्रेरणा हमंे भारत की संस्कृति और संस्कारों से मिलती है.
पूज्य स्वामी जी महाराज ने श्री नारायण सिंह जी को पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक रूद्राक्ष का पौधा भेंट किया.
फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू और ‘टॉयलेट-एक प्रेम कथा’ की कहानी लिखने वाले सिद्धार्थ और गरिमा को धन्यवाद देते हुये कहा कि इनकी क्रान्तिकारी सोच देश में सकारात्मक बदलाव लाने वाली है.
श्री नारायण सिंह जी ने पूज्य स्वामी जी के सान्निध्य में विश्व प्रसिद्ध माँ गंगा की आरती में सहभाग किया.
Editorial Review Note
Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.
Leave a Reply