RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

अप्रैल 2018 का राशिफल (भविष्यफल)

अप्रैल 2018 का राशिफल (भविष्यफल)

अप्रैल 2018 का राशिफल (भविष्यफल)
Visual Archive

अप्रैल 2018 का राशिफल (भविष्यफल)

अप्रैल 2018 का राशिफल (भविष्यफल)

यह राशिफल/भविष्यफल चन्द्रराशि के आधार पर दिया गया है। कुंडली में चन्द्रमा जिस राशि में होता है वह व्यक्ति उसी राशि का होता है जैसे यदि चन्द्रमा मिथुन राशि में है तो उस व्यक्ति का राशि मिथुन होगा। अतः व्यक्ति को मिथुन राशिफल देखना चाहिए। वैसे ही नाम के प्रथम वर्ण के आधार पर भी राशि का निर्धारण किया जाता है। जैसे यदि आपका नाम दी,दू,ठ,दे,दो,चा,ची वर्ण से आरम्भ हो रहा है तो आपकी मीन राशि होगी। आपको अपना राशिफल अथवा भविष्यफल इसी राशि के अनुसार देखना चाहिए।

अप्रैल 2018 का राशिफल अवश्य ही आपको योजनाओं को बनाने में तथा उसका क्रियान्वयन करने में सहायता प्रदान करेगा। इस राशिफल के प्रत्येक शब्द तथा वाक्य विशेष रूप से विचारणीय है। भविष्य एक रहस्य है लेकिन ज्योतिषविद्या से आप पहले ही इसके बारे में जान सकते हैं। 

वृषभ में शुक्र के प्रभाव के साथ, इस साल अप्रैल, एक बहुत ही गहन अवधि लाएगा, खासकर जब आपकी ज्ञान शक्ति की बात आती है |अब, आप बहुत अनुभवी होंगे और हर पल का आनंद उठायेंगे। उदाहरण के लिए, अपना समय उन्नति को देना अच्छा है।पूरे महीने के लिए सूर्य मेष का अन्तर्विभाजक होगा, इसलिए हम बहुत शक्ति की उम्मीद कर सकते हैं-जो मुख्य रूप से बाहर की तरफ दिखाई देगी| ऐसा लगता है कि थकावट शब्द ही आपके लिए लागू नहीं होता है, आपका व्यवहार आत्मविश्वास से सभर होगा और खेल के दौरान आप अपने लक्ष्य का बिना किसी बाधा के पीछा करेंगे।

2018 अप्रैल की कुंडली के अनुसार, व्यक्तिगत रूप से लोग अपनी निजी जीवन में सफल रहेंगे अगर साल के शुरुआत में इन्हें नीराशा हाथ लगी हो तो. आख़ीरकर लोग ज़िंदगी जीना शुरू करने लगेंगे. इसके अलावा आप खुशी के क्षण और बेहतर स्वास्थ्य की उम्मीद कर सकते हैं।

यह मास आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा?

ऐसा रहेगा अप्रैल 2018 में आपका राशिफल/भविष्यफल…

मेष – यह महीना आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य और साहस से काम ले। इस महीने नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। इस महीने अधिकारियों से मदद मिल सकती है। बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। फायदेमंद निवेश हो सकता है। लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहेगा। लाइफ पार्टनर या लवर के साथ समय बीतेगा। शादीशुदा लोगाें को अपने पारिवारिक जीवन पर ज्यादा ध्यान देने की ज़रुरत है। सेहत के मामले में ये महीना अच्छा है। बस नींद की कमी और सिरदर्द होने की संभावना बन रही है। गलतफहमी की वजह रिश्तों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। इस महीने यात्रा के योग बन रहे हैं। मानसिक तनाव होगा।नए मित्र बनने की प्रबल सम्भावना है। कार्यस्थल पर अपनी वाणी में संयम बरतें। आपको कड़ी मेहनत करने की ज़रूरत है।

लकी डेट्स – 2, 3, 21, 22, 26, 27, 30

अनलकी डेट्स- 5, 6, 14, 15, 16, 24, 25

वृषभ – यह महीना आपके लिए कुछ ख़ास नहीं रहने वाला है।माह की शुरूआत में निराशा आपको घेर सकती है। नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो अच्छे ऑप्शन आपको मिल सकते हैं। बिजनेस में बड़े फायदे हो सकते हैं। जॉब में ये बदलाव आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। इस महीने प्रमोशन के साथ सैलेरी भी बढ़ने के योग हैं। बिजनेस में अचानक बड़ा फायदा हो सकता है। कामकाजी महिलाओं को प्रशंसा, सम्मान और सफलता मिल सकती है। आपको अपने परिवार और खासतौर से घर की महिलाओं से मदद मिल सकती है। जीवनसाथी से भी संबंध मजबूत होंगे। नए और खास लोगों से मुलाकात के योग बन रहे हैं।यात्रा करना उचित नहीं है। भाग्य को छोड़कर कर्म करे। अपने आत्मविश्वास में कमी न आने दे।बौद्धिक कार्यों में आपकी रूची नहीं रहेगी। भूमि-भवन का क्रय-विक्रय करना ठीक नहीं होगा। 

लकी डेट्स – 1, 2, 4, 5, 6, 23, 24, 25, 28, 29 

अनलकी डेट्स- 7, 8, 16, 17, 18, 26, 27

मिथुन – यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। महीने के शुरूआत में स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ा सकता है परन्तु घबराने की बात नहीं है धैर्य रखे सब अनुकूल रहेगा। ब्लड प्रेशर और बुखार की शिक़ायत हो सकती है। इसलिए ग़ुस्से पर काबू रखें | नौकरी और बिजनेस में इस महीने सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। करियर के लिए ये महीना अच्छा रहेगा। इस महीने नए और बड़े लोगों से मुलाकात हो सकती है। कुछ लोगों से मदद भी मिल सकती है। लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। जीवनसाथी से बहस न करें। अपने गुस्से पर कंट्रोल करें। पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। बिजनेस में जल्दबाजी न करें। कोई भी बड़ा फैसला सोच समझकर ही लें। कोर्ट कचहरी के मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा।परिवार के ऊपर थोड़ा समय देना आपके लिए शुभ होगा। नया प्रेम सम्बन्ध बन सकता है। ज़मीन-ज़ायदाद से जुड़े क़ानूनी मसलों में सफलता मिलेगी। कमीशन से जुड़े लोगों को धनलाभ  की सम्भावना है। सट्टेबाज़ी से जुड़े कामो में पूरी सावधानी बरतें।व्यवसाय का विस्तार होगा।

लकी डेट्स – 3, 4, 7, 8, 26, 27, 30

अनलकी डेट्स- 1, 9, 10, 11, 19, 20, 21, 28, 29

कर्क – यह माह यात्रा, मनोरंजन और मौज़-मस्ती के लिए बहुत ही अच्छा  है। क़ारोबार में प्रगति का संकेत नज़र आ रहा है। कार्यस्थल पर मान-सम्मान प्राप्त होगा। नौकरी में बदलाव संभव है। बिजनेस में नए लोगों से सावधान रहना होगा। दूर स्थान के लोगों से मदद मिल सकती है। इस महीने बड़ी यात्राअों के योग भी बन रहे हैं। सेहत के मामले में आपको सावधान रहना होगा। रियल इस्टेट और प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े काम करने वाले लोगों को अचानक फायदा हो सकता है। प्रशासनिक काम करने वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय कहा जा सकता है। कार्य कर रहे हैं, उन लोगों को इस अवधि में अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। लव लाइफ के लिए समय अच्छा है। वैवाहिक जीवन में कुछ अच्छे बदलाव होने के योग हैं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर टेंशन हो सकती है। सेहत को लेकर सावधान रहें। पेट संबंधी बीमारी हो सकती है।विपरीत लिंग से सम्बन्ध के कारण समाज में आपकी छवि भी ख़राब हो सकती है। यात्रा से परेशानी हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा पार्टनरशिप में कार्यो में सफलता मिल सकती है। अनावश्यक रूप से पैसे ख़र्च करने से परहेज़ करें।

लकी डेट्स- 1, 5, 6, 9, 10, 28, 29

अनलकी डेट्स- 3, 12, 13, 21, 22, 23, 30

सिंह – अप्रैल माह के आरम्भ में सिंह राशि के लोगों को कुछ कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। कार्यों में रुकावट के कारण आप मानसिक रूप से परेशान होंगे और इसी कारण उत्साह और प्रसन्नता की कमी आएगी इस महीने आपको संभलकर रहना होगा। सोच-समझकर निवेश करें। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। बिना सोचे समझे बोलेंगे तो आपके बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। गुस्सा न करें। सेहत संबंधी मामले में आपको सावधान रहना होगा। लापरवाही न करें। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। इसके अलावा नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का फल भी मिलेगा। प्रमोशन के साथ-साथ सैलेरी भी बढ़ सकती है। लव लाइफ के लिए समय अच्छा है। आपका वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहेगा। लाइफ पार्टनर से मदद मिलेगी। भाग्य पक्ष मज़बूत होगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपको अपने से उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा परेशानी हो सकती है। किसी को भी हानि  पहुंचाना आपके लिए भारी पड़ सकता है।

लकी डेट्स – 2, 3, 7, 8, 11, 12, 13, 30

अनलकी डेट्स- 5, 6, 14, 15, 16, 23, 24, 25

कन्या – अप्रैल माह आपके लिए बहुत शुभ और आनन्ददायक रहने वाला है। यह महीना  धन और पारिवारिक सुख में बढोत्तरी के साथ साथ व्यवसायिक दृष्टिकोण से भी उन्नतिदायक रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से यह महीना आपके लिए अनुकूल रहने वाला है।इस महीने आपको कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। पति-पत्नी में प्यार बढ़ेगा। लव लाइफ के लिए भी अच्छा समय है। इस महीने किसी मांगलिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। इसके अलावा आप निवास स्थान बदलकर नई जगह शिफ्ट हो सकते हैं। सौंदर्य प्रसाधन, कलात्मक वस्तु और ज्वेलरी बिजनेस करने वालों के लिए यह समय अच्छा इस महीने बिजनेस में ज्यादा फायदा हो सकता है। आप बिजनेस बढ़ाने की कोशिश में सफल हाे सकते हैं। संचार साधनों और सरकारी विभागों से जुड़े नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अच्छा है। इस महीने सेहत को लेकर सावधान रहना होगा।  व्यवसायिक साझेदारी से लाभ मिलेगा। पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय है। झूठे वादें न करें, इससे आपकी विश्वसनीयता बनी रहेगी।  व्यवसाय का विस्तार होगा परन्तु जल्दबाजी न करें।

लकी डेट्स – 4, 5, 6, 9, 10, 11, 14, 15

अनलकी डेट्स- 7, 8, 17, 18, 26, 27

तुला – यह मास आपके लिए बहुत अच्छा नहीं रहने वाला है रूकावट का दौर चल रहा है विवेक और बुद्धि से काम लेना ही श्रेयस्कर होगा। विशेष  रूप से आर्थिक मामलों में। इस महीने आप कोई खास काम शुरू कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगाें को कामकाज की कोई पुरानी गलती परेशान कर सकती है। कामकाज ज्यादा हो सकते हैं। मेहनत भी ज्यादा रहेगी। बिजनेस बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए समय अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोग भी किसी नई प्लानिंग पर काम कर सकते हैं। धार्मिक व आध्यात्मिक चीज़ों में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ कोई बिजनेस शुरू करने का मन बना सकते हैं। किसी भी काम की शुरुआत से पहले अनुभवी लोगों से सलाह ले लें। शेयर बाजार या प्रॉपर्टी में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। उधार लेन-देन से बचें। सेहत सामान्य रहेगी।छात्रों को अपने मेहनत का लाभ मिलेगा। माता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।

लकी डेट्स – 7, 8, 12, 13, 16, 17, 18

अनलकी डेट्स- 1, 2, 9, 10, 19, 20, 21, 28, 29

वृश्चिक – वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल अपने ही राशि में शनि के साथ बैठे हैं यह इसके कारण आपका अहंकार और क्रोध बढ़ेगा परिणाम स्वरूप स्वास्थ्य तथा पारिवारिक जीवन में परेशानी आ सकती है।आपको अपने स्वास्थ्य के ऊपर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें । इस महीना आपके राशि स्वामी मंगल आपके अष्टम भाव में शनि के साथ गोचर में है। इस कारण स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी हो सकती हैं। दुर्घटना भी हो सकता है संभलकर रहें। वहीं दूसरी तरफ परिवार में कुछ विवाद होने की संभावना बन रही है। ग़लतफ़हमियों के कारण संबंध भी बिगड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है। सेहत को लेकर सावधानी रखनी होगी। कामकाज ज्यादा रहेगा। सोचे हुए कुछ नहीं होने से आपका मूड भी खराब हो सकता है। बिजनेस में नए लोगों से सावधान रहना होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े उलझे हुए मामले इस महीने कुछ हद तक निपट सकते हैं। पुराना रोग इस महीने आपको परेशान कर सकता है। छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है अन्यथा सफलता असफलता बदल सकती है। धन के मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। धन हानि का योग बन रहा है अत: सोच समझकर ही कोई निर्णय लें।  यदि कुंडली में अशुभ ग्रहों यथा शनि मंगल राहु, केतु की महादशा या अन्तर्दशा चल रही है तो सतर्क हो जाए |

लकी डेट्स – 9, 10, 14, 15, 16, 19, 20

अनलकी डेट्स- 2, 3, 4, 12, 13, 22, 23, 30

धनु – यह माह आपके लिए सुख प्रदान करने वाला है। संतान पक्ष से सुख मिलेगा और शुभ समाचार  भी मिलेगा।  यदि आप या आपकी संतान कोई प्रतियोगिता में बैठने जा रही है तो सफलता के पूरे-पूरे योग बन रहे है। धन का स्वामी शनि व्यय भाव में बैठकर धन भाव को देख रहे हैं खर्च बढ़ेगा अनावश्यक व्यय हो सकता है इससे बचें। इस महीने आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। जमीन, वाहन या घर का कोई बड़ा सामान भी आप खरीद सकते हैं। उधार दिया पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। कागजी कामकाज के मामले में आपको सावधान रहना होगा। पति-पत्नी में झगड़े हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोग ऑफिस के कामकाज में ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। घर की मरम्मत या सजावट में खर्चा हो सकता है। इन दिनों में बचत के तौर पर कहीं पैसा भी लगा सकते हैं। जीवन साथी से विवाद होने की संभावना है। अपने स्वभाव में थोड़ा सा बदलाव करें। सेहत का ध्यान रखें। थकान और तनाव रहेगा। इस महीने चोट या दुर्घटना की संभावना बन रही है। वाहन पर खर्चा भी हो सकता है।

लकी डेट्स – 11 ,12, 13, 17, 18, 21, 22

अनलकी डेट्स- 4, 5, 6, 14, 15, 24, 25

मकर – मकर राशि स्वामी शनि लाभ स्थान में बैठकर अपनी राशि को देख रहा है इस कारण यह मास आपके लिए शुभ रहने वाला है।आपके कार्य क्षमता में बृद्धि होगी। इस महीने नौकरीपेशा लोग कुछ नया करने की कोशिश में रहेंगे। आपके कामकाज और जिम्मेदारियों में बदलाव होने की भी संभावना है। इस महीने बचत कुछ कम ही होगी। खर्चा बढ़ सकता है। अधिकारियों के साथ संबंधों में सुधार हो सकता है। आप एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स तलाश करेंगे। मीडिया, पब्लिक रिलेशन व विज्ञापन से जुड़े लोगों को कामकाज में सफलता मिल सकती है। यात्राओं के योग बन रहे हैं। परिवार के लिए समय निकालेंगे। आध्यात्म और धार्मिक कामों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। इस राशि के बिजनेस करने वाले लोग नई जगह पैसा फंस सकते हैं। पुराना निवेश इस महीने छोटा-मोटा फायदा दे सकता है। सेहत के मामले में सावधान रहना होगा। बच्चों की सेहत को लेकर भी आपकी टेंशन बढ़ सकती है।निवेश करने से बचें। किसी के ऊपर आँख बंद करके भरोसा न करें। आपके व्यापार की योजनाएँ धीमी गति से आगे बढ़ेंगी। नौकरी करने वाले लोगों के लिए अच्छा अवसर है। अनियोजित खर्च से बचें।।आलसी होने से बचें। बच्चों को लेकर थोड़ा गंभीर रहें और उनके साथ दोस्ताना व्यवहार बनाएँ रखें।आपके जिद्दी स्वभाव के कारण परिवार के सदस्यों के मध्य अनबन हो सकती है।

लकी डेट्स – 14, 15, 19, 20, 21, 23, 24, 25

अनलकी डेट्स- 7, 8, 17, 18, 26, 27

कुंभ – यह महीना कुम्भ राशि के लोगों के लिए आर्थिक दृष्टि से अनुकूल है। दाम्पत्य जीवन के लिए बहुत अच्छा नहीं है। अगर बृहस्पति की दशा चल रही हो तो पार्टनरशिप में कोई काम हो सकता है। भाई बहनों का  सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों से सावधान रहें वहां धोखा मिलने की संभावना है । इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से सहयोग मिल सकता है। नौकरी और बिजनेस में फायदा होने के योग हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है। आपकी इनकम बढ़ सकती है। बिजनेस में भी सफलता मिल सकती है। आप पार्टनरशिप में बिजनेस शुरू करने का मन बना सकते हैं। साथ काम करने वाले लोगों से मदद मिल सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर आप गंभीर रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। पति-पत्नी के संबंध मजबूत हो जाएंगे। खुद की और बच्चों की सेहत को लेकर टेंशन हो सकती है। इस महीना में स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी हो सकती। स्वास्थ्य के लिए एक अनुकूल नहीं है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। बेकार के तनाव में न रहें। यदि आप विवाह करना चाहते है तो विवाह का योग बन रहा है।धर्मिक कार्यों में रुचि के कारण आप तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं।

लकी डेट्स – 16, 17, 18, 22, 23, 26, 27

अनलकी डेट्स- 1, 2, 9, 10, 11, 19, 20, 28, 29

मीन – मीन राशि वालों के लिए यह समय सामान्य रहेगा। सुख और समृद्धि में वृद्धि होगी।  समाज में आपका मान ,सम्मान और प्रतिष्ठा बढेगी। कार्यो में जो बाधा आ रही थी वह दूर होने वाला है। शारीरिक सुख में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों के कामकाज में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। आपकी मेहनत और कामकाज की तारीफ भी हो सकती है। इस महीने प्रमोशन मिलने की संभावना है। बिजनेस करने वाले लोग नए निवेश सावधानी से करें। कोई विवादित सौदा भी इस महीने हो सकता है। इस महीने इनकम के साथ आपके खर्चे भी और बढ़ सकते हैं। चिड़चिड़ापन रहेगा अपने स्वभाव में बदलाव करने की कोशिश करें। आपकी किसी बात से साथ काम करने वालों को गलतफहमी हो सकती है। संभलकर रहें। इस महीने सेहत को लेकर लापरवाही न करें। आंख और सिर के रोग होने की संभावना है। संभलकर रहें।लेनदारी और देनदारी से बचें, क्योंकि यह आपके लिए तनावपूर्ण हो सकती है। समाज में प्रतिष्ठा को बचाए रखे कोई हानि पहुँचा सकता है सावधान रहें। पैसा कमाने के लिए गलत रास्ता नहीं अपनाएँ | अपना आत्मविश्वास बढ़ाये।

लकी डेट्स – 1, 19, 20, 24, 25, 28, 29

अनलकी डेट्स- 3, 4, 11, 12, 13, 22, 30 

===========

पंडित दयानन्द शास्त्री

(ज्योतिष-वास्तु सलाहकार)

Editorial Review Note

Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. .

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

March 29, 2018 14 min read
Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *