नव वर्ष हमेशा नयी उमंग और नया विश्वास लेकर आता है. जैसे जैसे नए साल के लिए दिनों की उल्टी गिनती जैसे ही शुरु होने लगती है वैसे ही हम सभी में नई उम्मीदों का जन्म भी होने लगता है। अधूरे कामों को निबटाने की जल्दी, वार्षिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के प्रयास, नए साल की रणनीति न जाने और कितने सवाल दिमाग में घुमने लगते है. जैसे हमारा आने वाला वर्ष कैसा रहेगा? करियर में अफलता मिलेगा, मनचाहे रिश्तों में बांधेगे या नहीं, स्वास्थय कैसा रहेगा, परिवार में खुशहाली बनी रहेगी या नहीं और न जाने क्या क्या? आपके इन सभी सवालों के जवाब के साथ
इस वार्षिक राशिफल में आप जानेंगे –
- फाइनेंस के मामले में यह वर्ष आपको किस दिशा में ले जायेगा
- करियर और व्यापार के मामले में यह वर्ष आपके लिए क्या नया लाने वाला है
- इस साल कौन कौन सी खुशिया देंगी आपके पारिवारिक जीवन में दस्तक
- क्या इस वर्ष किसी से जुड़ेगी आपके दिल की डोर
- स्वास्थय की दृष्टि से कैसा रहेगा यह नया साल आपके लिए
तो आइये जानते हैं साल 2020 का राशिफल किस तरह के संकेत ला रहा है आप सबके लिए
वृषभ राशि का वार्षिक राशिफल वर्ष 2020 के लिए –
वृषभ राशि के जातक शांत और कोमल हृदय वाले होते हैं। राशिचक्र में इस राशि का दूसरा स्थान है। इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि वाले स्वभाव से अंतर्मुखी और विश्वसनीय होते हैं। ये किसी न किसी कार्य में व्यस्त रहते हैं। इन्हें परिश्रम से भय नहीं रहता है। इन्हें नृत्य गायन खेलकूल, अच्छी चीजों का संग्रह करना व पुस्तकें पढ़ना अच्छा लगता है। इस राशि वाले व्यक्ति चतुराई से अपना काम निकलवा लेते हैं। महत्वपूर्ण बातों को गुप्त रखना पसंद करते हैं। दूसरों के प्रति उदार भाव व दया भाव बना रहता है। प्रयत्न व परिश्रम को महत्व देना पसंद करते हैं। इन्हें शांति का वातावरण अच्छा लगता है। इस राशि के जातक योजनाएं बनाने में माहिर होते हैं।
वर्ष 2020 शुरुआत के समय भाग्य के कारक शनि अपने से 12वें स्थान में होने से आपके भाग्य को थोड़ा कमजोर कर रहे हैं जिससे कि हो सकता है पिछले कुछ समय से आपके कार्य बनते-बनते अटक रहे हों। इस समय आप पर शनि की ढ़ैय्या भी चल रही है। ऐसे में आपको थोड़ा धैर्य, थोड़े विवेक से काम लेने की आवश्यकता रहेगी। क्योंकि 24 जनवरी से शनिदेव भाग्य स्थान में ही विराजमान होंगे जो कि आपके भाग्योद्य का कार्य करेंगें साथ ही आपको शनि की ढ़ैय्या से मुक्ति इस समय मिल जायेगी। इस तरह आगामी समय आपके लिये काफी सुखद रहने की उम्मीद कर सकते हैं।सितंबर के आखिर में शनि मार्गी हो जाएंगें जिससे भाग्य का फिर से आपको साथ मिलने लगेगा। कामकाज में तेजी आएगी। अपनी कामकाजी व्यस्तता के चलते हो सकता है आप अपनी पर्सनल लाइफ की ओर थोड़ा कम ध्यान दे पाएं। हमारी सलाह है कि पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ में जितना हो सके संतुलन बनाकर चलें। नवंबर के उतर्राध में गुरु के मकर राशि में आते ही पुन; नीच भंग राजयोग का लाभ आपको मिलने लगेगा।
यह भी पढ़ें-वार्षिक राशिफल 2020(मेष-Aries): जानिये इस साल क्या ख़ास है आपके राशिफल में
फाइनेंस की दृष्टि से
वर्ष 2020 के शुरुआत महीनों में आपकी आर्थिक योजनाएं फलीभूत होंगी। कामकाज से आमदनी में वृद्धि होगी। हालांकि उच्च शिक्षा हेतु धन ख़र्च होने की संभावना है। फरवरी में धन के मामले में सावधानी बरतें अन्यथा आपको धन हानि हो सकती है। अगर मार्च में शेयर बाजार में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो सोच-समझकर करें। इस वर्ष साल के मध्य में आपको पैतृक संपत्ति मिल सकती है। सिंतबर में आपकी सैलरी में वृद्धि हो सकती है। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें, लाभ मिलेगा। साल के अंत में आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। भौतिक सुख-संसाधनों को जुटाने में आप धन खर्च कर सकते हैं।
करियर और व्यापार की दृष्टि से

अगर आप व्यापार से जुड़े हैं तो मार्च के महीने में आपके समक्ष चुनौतियां आ सकती हैं। अपने प्रतिद्वंद्वियों की चाल से बचकर रहें।अप्रैल में लंबे समय से रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। इस समय आप अपने व्यापार में कोई नई डील कर सकते हैं। ध्यान रहे, कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों के समक्ष अविश्वास की स्थिति बनी रह सकती है। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। साल के अंत में व्यापार में नई योजनाएं सफल होंगी। आप अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे।
आपका पारिवारिक जीवन

प्रेम और विवाह के लिए

स्वास्थ्य की दृष्टि से

उपाय: बृहस्पति मंत्र का नियमित जाप करें व घर के बड़ों का आशीर्वाद लें।
Editorial Review Note
Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

