हरिद्वार , 8 अप्रैल; आज उपनगर कनखल में संन्यास रोड स्थित श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा में 75 नागा संन्यासी बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई.
सबसे पहले नागा सन्यासी बनने वालों को ब्रह्मचारी की दीक्षा दी गई कनखल के संन्यास मार्ग स्थित हरि भारती आश्रम में गंगा तट पर इन ब्रहमचारीगणों को दंड दिया गया और इनका यज्ञोंपवित्र संस्कार कराया गया.
इन्हें गंगा स्नान कराने के बाद भस्मी निशान कराया गया और इनका पिता तथा मां के पक्ष की ओर से सात सात पीढ़ी का श्राद्ध कराया गया फिर इनका स्वयं का श्राद्ध कर इनका पिंडदान किया गया, इसके बाद यह अवशेष यानी अवधूत कहलाए गए .



अखाड़ा के महन्त विनोद गिरी हनुमान बाबा ने बताया कि इन नागा संन्यासियों को संन्यास दीक्षा से पहले ब्रह्मचारी बनाया जाता है और यह गंगा स्नान कर और अपना श्राद्ध तर्पण कर नागा सन्यासी दीक्षा के पात्र बन जाते हैं.

यह भी पढ़ें-हरिद्वार कुंभ 2021: आस्था के साथ निकली बैरागी अखाड़ों की पेशवाई
इसके बाद यह ब्रह्मचारी बनकर सन्यास दीक्षा की ओर कल शुक्रवार की तड़के 3 बजे ब्रह्म मुहूर्त में सामूहिक रूप से एकत्र होंगे और इन्हें श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद महाराज वैदिक विधि-विधान के साथ दीक्षा देंगे .

कुछ नागा गुफाओं में या अन्य जगह अपनी साधना और तपस्या करने के लिए अपनी इच्छा से चले जाएंगे. यह नागा साधु 12 अप्रैल और 14 अप्रैल के शाही स्नान में शामिल होंगे.
[video_ads]
[video_ads2]
You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in
Editorial Review Note
Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

