RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

दिल्ली सरकार ने छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की  

दिल्ली सरकार ने छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की  

दिल्ली सरकार ने छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की   
Visual Archive

दिल्ली सरकार ने छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की  

दिल्ली सरकार ने छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की

 नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर; उपराज्यपाल अनिल बैजल ने छठ पूजा के मौके पर 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उपराज्यपाल ने छठ पूजा के मौके पर 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है. अब राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली सरकार के कार्यालय 26 अक्टूबर को बंद रहेंगे. आम आदमी पार्टी सरकार ने पिछले साल भी इस मौके पर अवकाश की घोषणा की थी.

यह भी पढ़ें – Chhath Puja 2017 – छठ पर्व सूर्योपासना का ऐतिहासिक, सामाजिक और वैज्ञानिक महत्व

इस बीच चार-दिवसीय पूजा की शुरुआत होने के साथ दिल्ली सरकार ने कहा है कि सभी घाटों पर तैयारियों की जांच के लिए एक योजना बनाई गई है. सूर्य भगवान को समर्पित चार दिवसीय छठ महापर्व मंगलवार से शुरू हो गया है, इसके साथ ही दिल्ली में श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न घाटों को सजाया जा रहा है. आस्था का यह महापर्व पूर्ण रूप से प्रकृति को समर्पित है.

यह भी पढ़ें – छठ उत्सव का दूसरा दिन: आज है खरना, एक आवाज पर खाना छोड़ देते हैं व्रती

इस पर्व को मुख्य रूप से बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश या पूर्वांचल के लोग मनाते हैं. राष्ट्रीय राजधानी में काफी संख्या में इन दोनों राज्यों के लोग रहते हैं, जो यहां यमुना नदी या तालाबों, झीलों और नहरों के किनारे बने घाटों पर जाकर इस पर्व को मनाते हैं. इस बार बनाए गए घाटों में कुदेसिया घाट, वजीराबाद, सोनिया विहार, नजफगढ़, कालिंदी कुंज इत्यादि जगहों पर बने घाट शामिल हैं. इसके अलावा कई लोग पार्कों और बगीचों में भी कामचलाऊ व्यवस्था करके पूजा करते हैं.

————————–

रिलीजन वर्ल्ड देश की एकमात्र सभी धर्मों की पूरी जानकारी देने वाली वेबसाइट है। रिलीजन वर्ल्ड सदैव सभी धर्मों की सूचनाओं को निष्पक्षता से पेश करेगा। आप सभी तरह की सूचना, खबर, जानकारी, राय, सुझाव हमें इस ईमेल पर भेज सकते हैं – religionworldin@gmail.com – या इस नंबर पर वाट्सएप कर सकते हैं – 9717000666 – आप हमें ट्विटर , फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Twitter, Facebook and Youtube.

 

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

October 25, 2017 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

तिरुमला मंदिर में दान का नया रिकॉर्ड: सिर्फ 10 घंटे में TTD को मिले 96.98 करोड़ रुपये, भक्तों की आस्था ने रचा इतिहास

क्यों उमड़ा 10 घंटे में इतना दान? वजह है TTD की नई डोनर पॉलिसी इस रिकॉर्ड दान के पीछे एक विशेष कारण था। TTD बोर्ड ने सामान्य श्रद्धालुओं…

Read now
Hinduism

किन्नौर कैलाश यात्रा पर क्यों उठा विवाद? जानिए विरोध की वजह, स्थानीय लोगों की मांग और प्रशासन का फैसला

किन्नौर कैलाश यात्रा 2026 स्थगित: ग्लेशियर का खतरा, ग्रामीणों ने की बहाली की मांग किन्नौर कैलाश यात्रा 2026 इस बार आस्था के साथ-साथ विवाद के कारण भी चर्चा…

Read now
Astrology

Haridwar Kumbh 2027 : Major Bathing (Shahi Snan) Dates

Haridwar Ardh Kumbh 2027 will run for 97 days, from 14 January 2027 (Makar Sankranti) to 20 April 2027 (Chaitra Purnima), with ten official bathing dates announced by…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *