RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

दारुल उलूम ने पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद को इस्लाम से बाहर करने का दिया फरमान 

दारुल उलूम ने पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद को इस्लाम से बाहर करने का दिया फरमान 

दारुल उलूम ने पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद को इस्लाम से बाहर करने का दिया फरमान 
Visual Archive

दारुल उलूम ने पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद को इस्लाम से बाहर करने का दिया फरमान 

दारुल उलूम ने पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद को इस्लाम से बाहर करने का दिया फरमान

देवबंद, 1 नवम्बर; दारुल उलूम देवबंद ने पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद को इस्लाम से बाहर करने का ऐलान किया है. देवबंद ने यह कार्रवाई बिना किसी शिकायत के आधार पर अपने स्तर पर ही की है. एक निजी अख़बार के  मुताबिक सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं. बताया जा रहा है कि ये तस्वीरें और वीडियो उत्तर प्रदेश के संभल में हुए कल्कि महोत्सव के हैं. इनमें वरिष्ठ कांग्रेसी नेता खुर्शीद समाजवादी पार्टी के शिवपाल यादव आदि के साथ भगवान राम की आरती करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इन्हीं तस्वीरों और वीडियो के आधार पर खुद संज्ञान लेते हुए देवबंद ने खुर्शीद को इस्लाम से बहिष्कृत करने की फ़रमान सुनाया है.

यह भी पढ़ें – देवबंद उलेमाओं की मुस्लिमों से अपील, गाय की कुर्बानी ना दें

देवबंद के उलेमा मुफ़्ती तारिक़ काशमी ने रिलिजन वर्ल्ड से बातचीत के दौरान इसकी पुष्टि करते हुए बताया, ‘उन्होंने जो किया वह इस्लाम के मूल सिद्धांतों के ख़िलाफ़ है. इस्लाम में अल्लाह के अलावा किसी और की इबादत करने की इजाज़त नहीं है. और मूर्ति पूजा पर तो सख़्त पाबंदी है. लिहाज़ा उन्होंने इस्लामिक कानून का उल्लंघन किया है. इसीलिए उन्हें तुरंत प्रभाव से इस्लाम से बाहर किया जाता है. अब वे मुस्लिम नहीं रहे.’ काशमी ने आगे कहा, ‘खुर्शीद जब तक अपने ग़ैर-इस्लामिक कृत्य के लिए अल्लाह के सामने तौबा नहीं कर लेते और कलमा नहीं पढ़ते तब तक वे इस्लाम में वापस शामिल नहीं हो सकते.’

यह भी पढ़ें – आरती करने वाली मुस्लिम महिलाएं इस्लाम से खारिज: देवबंद उलेमा

इधर, सलमान खुर्शीद ने भी देवबंद के आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, ‘दूसरे धर्म का सम्मान करने का मतलब यह नहीं होता है कि किसी ने अपना मज़हब छोड़ दिया है.’ इससे पहले वाराणसी की कुछ मुस्लिम महिलाओं के ख़िलाफ़ भी देवबंद ने इसी तरह का फ़रमान जारी किया था. इन महिलाओं ने दिवाली पर भगवान राम की आरती उतारी थी. इसके बाद वाराणसी की मुस्लिम विमन फाउंडेशन की प्रमुख नाज़नीन ने दारुल उलूम पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर दी थी.

——————————–

रिलीजन वर्ल्ड देश की एकमात्र सभी धर्मों की पूरी जानकारी देने वाली वेबसाइट है। रिलीजन वर्ल्ड सदैव सभी धर्मों की सूचनाओं को निष्पक्षता से पेश करेगा। आप सभी तरह की सूचना, खबर, जानकारी, राय, सुझाव हमें इस ईमेल पर भेज सकते हैं – religionworldin@gmail.com – या इस नंबर पर वाट्सएप कर सकते हैं – 9717000666 – आप हमें ट्विटर , फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Twitter, Facebook and Youtube.

 

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

November 1, 2017 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर घर में क्यों बनाए जाते हैं कान्हा के नन्हे पैरों के निशान? जानें पौराणिक मान्यता

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर घर के मुख्य द्वार से पूजा स्थल तक भगवान कृष्ण के पैरों के निशान बनाने की परंपरा बेहद लोकप्रिय है। इस दिन भक्त पूरे श्रद्धाभाव…

Read now
Hinduism

Raksha Bandhan 2026: सबसे पहले किसने बांधी थी राखी? क्या वेदों और पुराणों में है इसका जिक्र, जानें पूरी कहानी

रक्षाबंधन आज भाई-बहन के प्रेम और रक्षा के संकल्प से जुड़ा सबसे लोकप्रिय त्योहार है। सावन पूर्णिमा के दिन बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती है, आरती…

Read now
Hinduism

Onam 2026: 26 अगस्त को मनाया जाएगा थिरुवोनम, जानें क्यों राजा महाबली के स्वागत में सजते हैं केरल के घर?

प्रकाशित: 24 अगस्त 2026  |  अंतिम अपडेट: 24 अगस्त 2026 ओणम 2026 का सबसे महत्वपूर्ण दिन थिरुवोनम इस साल 26 अगस्त, बुधवार को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता के…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *