शांतिकुंज ने निकाली नशा विरोधी रैली
हरिद्वार, 1जून ; विश्व तंबाकू निषेधदिवस के अवसर पर शांतिकुंज के सैकड़ों पीतवस्त्रधारी भाई-बहिनों ने नशा विरोधी रैली निकाली. यह रैली शांतिकुंज के गेट नं 3 से प्रारंभ हुई. व्यवस्थापक श्रीशिवप्रसाद मिश्र, डॉ. ओपी शर्मा, देसंविवि के कुलपति श्री शरद पारधी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली हरिपुर कलॉ, सप्तसरोवर क्षेत्र होते हुए शांतिकुंज गेट एक से प्रवेश किया.
नशा नाश का जड़ है भाई-छोड़ें तभी जीवन बनेगा सुखदाई, नशा से है बचना-सुनो भाई मेरा कहना जैसे प्ररेणाप्रद नारों से पीतवस्त्रधारी साधकों ने जन जागरण करते रैलीनिकाली. इस दौरान तंबाकू से होने वाली विभिन्न बीमारियों एवं नशा के दुष्परिणाम जैसे पत्रकों के माध्यम से लोगों में जागरुकता फैलायी. पश्चात रैली युगऋषि पं० श्रीराम शर्माआचार्य जी की पावन समाधि स्थल पर पहुंची, जहाँ यह सभा में परिवर्तित हो गयी.
यह भी पढ़ें-विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने नशा मुक्त जीवन जीने का किया आह्वान

Editorial Review Note
Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.


Leave a Reply