RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

हरिद्वार कुम्भ: 31 मार्च तक हर हाल में कुंभ का काम पूरा हो-गढ़वाल आयुक्त

हरिद्वार कुम्भ: 31 मार्च तक हर हाल में कुंभ का काम पूरा हो-गढ़वाल आयुक्त

हरिद्वार कुम्भ: 31 मार्च तक हर हाल में कुंभ का काम पूरा हो-गढ़वाल आयुक्त
Visual Archive

हरिद्वार कुम्भ: 31 मार्च तक हर हाल में कुंभ का काम पूरा हो-गढ़वाल आयुक्त

हरिद्वार,16 मार्च;  उत्तराखंड के गढ़वाल मण्डल आयुक्त रविनाथ रमन ने सोमवार को कुंभ मेले की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुये 31 मार्च तक हर हाल में कुंभ का काम करने के निर्देश दिए.



उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली और पानी की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए. इसके लिये किसी उच्च अधिकारी के आदेश की प्रतीक्षा नहीं की जाए.

सुरक्षा पर विशेष बल

मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) में यहां आयोजित बैठक में श्री रमन ने भीड़ नियंत्रण, अवस्थापना विकास, आंतरिक सड़कों के निमार्ण, साफ सफाई और सुरक्षा पर विशेष बल दिया. उन्होंने निदेर्श दिए कि क्षेत्रवार, पानी, बिजली इत्यादि व्यवस्था के लिए जिला स्तरीय अधिकारी लगाए जाएं और सेक्टर मजिस्ट्रेट इसका पर्यवेक्षण करें.

गढ़वाल आयुक्त ने कुंभ में सभी कार्यों को युद्ध स्तर पर पूरा करने का निदेर्श देते हुये कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में अखाड़ों विशेषकर बैरागी अखाड़ों के लिए जमीन आवंटन और उसमें मूलभूत सुविधाओं को देना हमारी प्राथमिकता है.

यह भी पढ़ें-हरिद्वार कुंभ : जल्द ही जारी होगी हरिद्वार कुंभ की अधिसूचना

उन्होंने कहा कि समय कम होने के बावजूद सभी कार्य सुनियोजित तरीके से 31 मार्च तक हर हाल में अवश्य पूरा कर लिया जाए. उन्होंने कहा कि आंतरिक सड़कों का निमार्ण कार्य भीड़ की वजह से रात में ही संभव है, इन सभी बिंदुओं को देखते हुए सभी कार्य पूर्ण कराए जाएं.

अखाड़ों से सम्पर्क में रहने के निर्देश

बैठक में यह भी निर्देश दिये कि आश्रम, अखाड़ों, सन्त-महात्माओं के निरन्तर सम्पर्क में रहें. मेला से सबंधित अधिकारी ही स्थानीय स्तर पर इनकी समस्याओं का समाधान कर लें.



उन्होंने कहा कि सम्बन्धित विभाग आश्रम अखाड़ों से लाइजनिंग, सम्पर्क के लिये अधिकारी तैनात कर लें. बैठक में अपर मेलाधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, हरबीर सिंह, उप मेला अधिकारी अंशुल सिंह (आईएएस), किशन सिंह नेगी, दयानंद सरस्वती, सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल, नगर आयुक्त जय भारत सिंह, वित्त नियंत्रक वीरेंद्र कुमार के अलावा अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी रुड़की प्रवीण कुमार तथा पेयजल निगम, जल संस्थान, विद्युत और लोक निमार्ण विभाग के अभियंतागण भी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें-हरिद्वार महाकुंभ: श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी ने रखी थी नागा परंपरा की नींव

यह भी पढ़ें-हरिद्वार महाकुंभ: आखिर क्या है जूना अखाड़ा, कैसे होता है रमता पंचों का चुनाव

[video_ads]
[video_ads2]
You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

March 16, 2021 2 min read
Share: