नयी दिल्ली, 4 जून; विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत में धार्मिक संगठनों और धर्म गुरुओं के साथ यूनाइटेड नेशन एनवायरनमेंट प्रोग्राम (UNEP ) और यनुाइटेड रिलीजन इनिशिएटिव (URI) कार्यालय फेथ फॉर अर्थ स्ट्रेटेजी एंड एक्शन प्लान शीर्षक से एक वीडियो जारी कर रहा है। World Environment Day 2020 पर सर्वधर्म के धार्मिक और आध्यात्मिक गुरूओं के साथ पर्यावरण दिवस पर जैव विविधता विषय पर ये संदेश जारी होगा। ऐसा भारत में UNEP के द्वारा पहली बार होगा।

यह वीडियो 5 जून को शाम 5 बजे संयुक्त राष्ट्र भारत के वेबपेजों, यूएनईपी के वेब पेजों, रिलिजन वर्ल्ड और यूआरआई के वेब पेजों पर स्ट्रीम किया जाएगा। इसके अतिरिक्त यह संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) – भारत और यूनाइटेड रिलिजन इनिशिएटीव (यूआरआई) द्वारा आयोजित एक बड़े कार्यक्रम के भाग के रूप में रिलीजन वर्ल्ड फेसबुक पेज (डिजिटल एसोसिएट) पर एक घंटे का लाइव स्ट्रीम भी होगा। धर्मगुरूओं के खास वीडियो का प्रसारण धार्मिक चैनल संस्कार टीवी भी ख़ास तौर पर करेगा।
Visit Religion World Facebook Page & See : https://www.facebook.com/ReligionWorldIN/
यह भी पढ़ें – विश्व पर्यावरण दिवस: लॉकडाउन में इस ख़ास थीम के साथ मनाया जाएगा पर्यावरण दिवस

कार्यक्रम में यूएनईपी में संयुक्त राष्ट्र के भारत के समन्वयक सुश्री रेनाटा डेसालियन और भारत के निदेशक अतुल बगई की उपस्थिति में जूम कॉल पर इसका आधिकारिक तौर पर फेथ बेस्ड स्ट्रेटजी डॉक्यूमेंट जारी किया जायेगा। URI की ओर से सुभि धूपर ने इसे क्रियांवित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
कार्यक्रम का विषय “पर्यावरण की चुनौतियों के लिए धर्म आधारित पहल” है, इसमें आपको एक प्रतिभागी के रूप में कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर भी प्राप्त हो सकता है। यह कार्यक्रम 5 जून, 2020 को शाम 5 बजे से 6 बजे तक आयोजित होने वाला है।
[video_ads]
You can send your stories/happenings here:info@religionworld.in
Editorial Review Note
Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.
