RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

माघी पूर्णिमा स्नान के पूर्व 18 फरवरी 2019 को लगभग 70 लाख लोगों ने लगाई कुम्भ में डुबकी

माघी पूर्णिमा स्नान के पूर्व 18 फरवरी 2019 को लगभग 70 लाख लोगों ने लगाई कुम्भ में डुबकी

माघी पूर्णिमा स्नान के पूर्व 18 फरवरी 2019 को लगभग 70 लाख लोगों ने लगाई कुम्भ में डुबकी
Visual Archive

माघी पूर्णिमा स्नान के पूर्व 18 फरवरी 2019 को लगभग 70 लाख लोगों ने लगाई कुम्भ में डुबकी

माघी पूर्णिमा स्नान के पूर्व 18 फरवरी 2019 को लगभग 70 लाख लोगों ने लगाई कुम्भ में डुबकी

कुम्भ मेला-2019 के हर घटक को वैज्ञानिक एवं सुव्यवस्थित तरीके से स्नानार्थियों/श्रद्धालुओं, कल्पवासियों, संत-महात्माओं आदि को अवस्थापना सुविधाओं के साथ, विस्तार, सुधार और नवीन प्रयोग करते हुए बेहतर व्यवस्था की गयी जिसके कारण मेला सकुशल, सुव्यवस्थित ढ़ंग से सम्पन्न हो रहा है। कुम्भ मेला के लिए साधु-संतों, विद्वत्जनों, अनुभवी पुलिस/प्रशासनिक अधिकारियों एवं लोगों, समाजसेवियों, मीडिया बंधुओं आदि से सलाह एवं सुझाव लेते हुए मेले में सुव्यवस्थित व्यवस्था की गयी। मेले के आयोजन एवं सफलता में सभी का सहयोग रहा जिसके कारण पूरा कुम्भ मेला हर क्षेत्र में सफल रहा।

यह जानकारी आज राष्ट्रीय मीडिया केन्द्र में माघीपूर्णिमा के स्नान की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में आयोजित प्रेस वार्ता में मेलाधिकारी श्री विजय किरन आनंद ने दी। उन्होंने बताया कि मेले में स्वच्छता और शौचालय पर विशेष ध्यान दिया गया। टेन्टेज़, सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य सेवायें, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था, पुलिस मित्र की तरह पुलिस का व्यवहार, यात्री विश्रामालय, खोया-पाया केन्द्र का कम्प्यूटराइजेशन, आदि व्यवस्थाओं सहित जनपद प्रयागराज के वासियों, श्रद्धालुओं आदि सभी का सहयोग रहा जिसके कारण मेला सकुशल सम्पन्न हुआ है। मेलाधिकारी श्री विजय किरन आनंद ने बताया कि माघीपूर्णिमा के स्नान, गत स्नानों की तरह 8 किमी क्षेत्र के 40 घाटों पर होगा। सभी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है। मजिस्ट्रेट्स को निर्देश दिये गये हैं कि वे आवश्यकतानुसार अतिरिक्त फोर्स भी ले सकते हैं। सभी जगह निगरानी की जा रही है। पूरी सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखी गयी है। पूरी टीम सतर्क है। मेलाधिकारी ने बताया कि 19 फरवरी 2019 के स्नान में लगभग 1 करोड़ से अधिक स्नानार्थियों द्वारा कुम्भ में डुबकी लगाये जाने की सम्भावना है। उन्होंने बताया कि माघीपूर्णिमा के पूर्व 18 फरवरी को लगभग 70 लाख लोगों ने विभिन्न घाटों पर स्नान किया है।

डी.आई.जी. कुम्भ मेला/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री के.पी.सिंह ने बताया कि अन्य स्नान पर्वों की भांति पुलिस व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त की गयी है, यातायात व्यवस्था पर विशेष निर्देश व निगरानी की जा रही है। माघीपूर्णिमा पर आने वाले स्नानार्थी अपने वाहन को वाहन पार्किंग पर ही खड़ी करें। उन्होंने माघी पूर्णिमा स्नान पर्व के दृष्टिगत मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं की अत्याधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा कारणों से मेला क्षेत्र में आने वाले समस्त वाहनो को दिनांक 18 फरवरी 2019 की प्रातः 08 बजे से भीड़ की समाप्ति तक प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है तथा वाहनों को मेला क्षेत्र के पार्किंगों में पार्क कराये जाने की सुविधा होगी। इस दौरान आवश्यक सेवाओं, पुलिस प्रशासन एवं मीडिया के वाहनों को अपने दायित्वों के निर्वहन हेतु मेला क्षेत्र में वाहन सहित जाने की अनुमति होगी।

शहर क्षेत्र से आने वाले वाहनों को प्लाट नं. 17, पीपा वर्कशाप, गल्ला मण्डी व दधिकन्दों पार्किंग में पार्क किया जायेगा। नैनी की तरफ से आने वाले वाहनों को नवप्रयागम, देवरख पार्किंग में पार्क किया जायेगा। झूॅसी में बनारस व जौनपुर दिशा की ओर से आने वाले वाहनों को क्रमशः- छतनाग, महुआबाग, चीनीमिल, पूरेसूरदासपुर व समयामाई पार्किंगों में पार्क किया जायेगा। लखनऊ व प्रतापगढ़ की ओर से आने वाले वाहनों को बेला कछार फाफामऊ पार्किंग में पार्क किया जायेगा। तेलियरगंज, एलनगंज इत्यादि मोहल्लों की तरफ से आने वाले वाहनों को बक्सी बॉध, बड़ा बघाड़ा कछार व गंगेश्वर महादेव कछार में पार्किंग किये जाने की सुविधा होगी।

उन्होंने बताया कि उक्त पार्किंग व्यवस्था से शहर क्षेत्र के विभिन्न दिशाओं से आने वाले वाहनों को उन्हीं के दिशा में पार्किंग प्रबन्ध किये गये हैं। यदि नैनी, झूॅसी, तेलियरगंज, सिविल लाइन सभी तरफ के नगरवासी अपने-अपने वाहनों को जी.टी. जवाहर पर लाकर मेले के अन्दर जाने का प्रयास करेंगे तो निश्चित रुप से वाहनों की संख्या एक स्थान पर अधिक होने के कारण उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ेगा एवं जाम जैसी स्थिति भी उत्पन्न होगी। उन्होंने सभी से अपील करते हुए निर्धारित यातायात प्रबन्ध का पालन कर पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपेक्षा की और कहा है कि लोग अनुपालन करते हुए असुविधा से बचें।

Religion World

Editorial Review Note

Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. .

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

February 18, 2019 4 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

हरिद्वार कुम्भ मेले में सभी व्यवस्थाएं पुख्ता : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत

केंद्र की गाईडलाईन के अक्षरशः पालन के साथ संतों और श्रद्धालुओं की हर सुविधा का ख्याल। जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरदाश्त नहीं, अधिकारियों को 75 दिन…

Read now
Hinduism

हरिद्वार में अगले साल निर्धारित समय पर लगेगा आस्था का ‘महाकुंभ’

देहरादून, 27 जून;  साल 202 1  में  हरिद्वार में आयोजित होने वाले महाकुंभ का आयोजन परंपरा के अनुरूप निर्धारित समय पर होगा, लेकिन महाकुम्भ के स्वरूप और स्तर…

Read now
Hinduism

चैत्र नवरात्रि 2020: जानिए कलश स्थापना के बारें में कुछ रोचक जानकारी

इस वर्ष चैत्र नवरात्र 25  मार्च प्रारम्भ होने वाले है। नवरात्र में अधिकतर घरों में लोग पूरे नवरात्र व्रत रखते है और जो लोग पूरे नवरात्र रखते है,…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *