RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

ईद मुबारक: मीठी ईद पर चढ़ा मोदी और योगी का खुमार

ईद मुबारक: मीठी ईद पर चढ़ा मोदी और योगी का खुमार

ईद मुबारक: मीठी ईद पर चढ़ा मोदी और योगी का खुमार
Visual Archive

ईद मुबारक: मीठी ईद पर चढ़ा मोदी और योगी का खुमार

ईद मुबारक: ईद पर चढ़ा मोदी और योगी का खुमार

लखनऊ, 16 जून; लखनऊ के चाइना बाजार स्थित नौशीजान रेस्त्रां में इन दिनों मोदी सेवईयों और योगी सेवईयों की बहुत धूम है. ये सेवई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पर रखी गई है. मोदी सेवई जहां 800 रुपए किलो बिक रही है, वहीं योगी सेवई 1200 रुपए किलो बिक रही है. एक कप मोदी सेवई 60 रुपए की है और योगी सेवई की एक कप 100 रुपए की है. इस मायने में योगी सेवईयों के दाम मोदी सेवईयों से ज्यादा हैं.

ड्राई फ्रूट्स और स्पेशल मेवे से बनी है मोदी और योगी सेवई

इस बारे में रेस्त्रां के मालिक शमील शम्सी से पूछने पर उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के व्यक्तित्व के अनुसार इन सेवईयों को बनाया गया है. मोदी सेवई जहां काले रंग की छोटी सी कटोरी में मिल रही है, वहीं योगी सेवई को मिट्टी के बर्तन में परोसा जा रहा है. मोदी सेवई में ड्राई फ्रूट्स का खासा इस्तेमाल किया गया है और केसर से सजाया गया है. जबकि योगी सेवईयों में स्पेशल मेवों का इस्तेमाल किया गया है. मोदी सेवई आधुनिक और पारंपरिक सेवईयों का मिश्रण है.

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

June 16, 2018 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Islam

ईद का पर्व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपनों के बीच मनाएं : मौलाना मदनी 

नई दिल्ली, 24 मई;  कोरोना महामारी ने आज जिस तरह से देश में जकड़ रखा है उससे निकलने के लिए हमे स्वास्थ्य निर्देशो का पालन पूरी ईमानदारी से…

Read now
Islam

अफगानी खिलाड़ियों ने बेंगलुरु में मनाई ईद

अफगानी खिलाड़ियों ने बेंगलुरु में मनाई ईद, गले मिलकर दी एक-दूसरे को बधाई बेंगलुरु,  16 जून; अफगानिस्तान और भारत के बीच बेंगलुरु के एम चेन्नास्वामी स्टेडियम में एतिहासिक टेस्ट…

Read now
Islam

पूरे भारत में आज मनाई जाएगी ईद

पूरे भारत में आज मनाई जाएगी ईद नयी दिल्ली, 16 जून; जामा मस्जिद के शाही इमाम ने ऐलान किया है कि भारत में 16 जून (शनिवार) को ईद मनाई जाएगी. सऊदी अरब में…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *