RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

कैसा रहेगा आपके लिए विक्रम सम्वत 2075  : नवसंवत्सर का राशिफल

कैसा रहेगा आपके लिए विक्रम सम्वत 2075  : नवसंवत्सर का राशिफल

कैसा रहेगा आपके लिए विक्रम सम्वत 2075  : नवसंवत्सर का राशिफल
Visual Archive

कैसा रहेगा आपके लिए विक्रम सम्वत 2075  : नवसंवत्सर का राशिफल

कैसा रहेगा आपके लिए विक्रम सम्वत 2075  हम सभी के लिए : नवसंवत्सर का राशिफल

नव संवत्सर 2075 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा , 18 मार्च 2018 (रविवार) से प्रारंभ हो रहा है। पावन काल, कल्प, सृष्टि, युगादि का प्रारंभिक दिनपावन काल, कल्प, सृष्टि, युगादि का प्रारंभिक दिन अच्छा मौसम, न शीत न ग्रीष्म। पूरा पावन काल। ऎसे समय में सूर्य की चमकती किरणों की साक्षी में चरित्र और धर्म धरती पर स्वयं श्रीराम रूप धारण कर उतर आए।

यही हमारा नया वर्ष है, इसे धूमधाम से मनाया जाना चाहिए। ग्रंथो के अनुसार जिस दिन सृष्टि का चक्र प्रथम बार विधाता ने प्रवर्तित किया, उस दिन चैत्र शुदी एकम और वार रविवार था।

हमारे लिए आने वाला संवत्सर 2075 बहुत ही भाग्यशाली होगा, क़्योंकि इस वर्ष भी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को रविवार है, शुदी एवम ‘शुक्ल पक्ष’ एक ही है। चैत्र के महीने के शुक्ल पक्ष की प्रथम तिथि (प्रतिपद या प्रतिपदा) को सृष्टि का आरंभ हुआ था।

पण्डित दयानन्द शास्त्री ने बताया कि हमारा नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को शरू होता है। इस दिन ग्रह और नक्षत्र मे परिवर्तन होता है। हिन्दी महीने की शुरूआत इसी दिन से होती है । पेड़-पोधों मे फूल, मंजर, कली इसी समय आना शुरू होते है, वातावरण मे

जानिए क्या होगा आपकी राशियों पर प्रभाव/असर

मेष– इस राशी वालो की अक्टूबर तक गुरु की पूर्ण दृष्टि से जमीन संबंधी मामलों में आय बढ़ेगी। नए आय के स्रोत भी प्राप्त होंगे। आलोचनाओं से बचने का अच्छा अवसर मिलेगा और विवादों में विजय प्राप्त होगी। एक साथ कई कार्यों को करने का मौका मिलेगा। मित्रों के साथ ही परिवार से सहयोग मिलेगा।

वृषभ–इस राशि पर शनि का प्रकोप पूरे वर्ष देखने को मिलेगा और आपका मन विचलित हो सकता है और छोटी-छोटी बात पर क्रोध भी आ सकता है। आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। परिवार को कष्ट मिल सकता है। इसके लिए आपको किसी गरीब को कंबल या अन्य गर्म कपड़ों का दान करना है|

मिथुन–इस पूरे वर्ष इस राशि वालो की मजबूत बनी रहेगी। हर काम में सफलता मिलेगी और आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। ज्यादा सफलताओं से आत्म विश्वास बढ़ सकता है। पराक्रम में वृद्धि होगी और कोई बड़ा काम भी आपके हो सकता है। आपको किसी निर्धन को कच्चे चावल और दाल का दान करना है|

कर्क–इस राशी वालो का आत्मबल मजबूत बना रहेगा, लेकिन चिंताएं थोरा अधिक होने की संभावना बनी रहेगी। जोखिमपूर्ण काम करने से आपको बचना होगा घर के विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। दिसंबर 2018 से फरवरी 2019 तक व्यय अधिक और आय कम होने के आसार हैं।

सिंह–इस राशी वालो के ऊपर वर्ष भर में ग्रहों के प्रभाव आते-जाते रहेंगे। आपके आय में वृद्धि की संभावनाएं बनेंगी, हालांकि किसी बड़े ग्रह का प्रभाव नहीं होने से, काम करने से पहले हर बात को जांच लेना ठीक होगा। आपके लिए यह समय कुछ चिंताजनक हो सकता है।आपको हर रविवार किसी निर्धन को धन का दान करना होगा तो आप के लिए अच्छा होगा|

कन्या–इस राशी वालो पर शनि का ढय्या रहेगा। आपके लिए श्रेष्ठ समय रहेगा। बाधाएं समाप्त होंगी और सभी ओर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। अगस्त के बाद से काम की अधिकता रहेगी और भाग्य भी अनुकूल रहेगा। आवश्यकताएं समय पर पूरी होंगी।

तुला–नव वर्ष शुरुआत से ही अनुकूलता प्रदान करने वाला रहेगा। शनि के वक्री होने से आपको कुछ परेशानियां आ सकती हैं। अक्टूबर से आपको राहत प्राप्त होगी। आपकी आय में सुधार होगा और विवादित मामलों में आपको विजय मिलेगी। इसके किये आपको बेसन एवं पुराने वस्त्रों का दान करें।

वृश्चिक–आपके आरंभ में कठिनाइयां रहेंगी। अक्टूबर में गुरु का आपकी राशि में प्रवेश करेगा और यह समय सब प्रकार से आपपर अनुकूल रहेगा। परिवार में वर्चस्व बढ़ेगा और कार्यस्थल पर अनुकूलता बनी रहेगी। नए कार्यों की प्राप्ति भी होगी। किसी बड़े काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

धनु–मंगल, शनि का गोचर इस राशि में है। ये अपने स्वयं के दम पर आगे बढ़ने की स्थिति में है। जनवरी 2019 के बाद से और अच्छा समय आने वाला है। किसी अन्य से सहायता लिए बिना ही अपना कार्य सिद्ध कर लेंगे।

मकर–इस साल सारे काम सुगमता से चलते रहेंगे और किसी प्रकार की बाधा आने की संभावनाएं नहीं हैं। अधिकारी आपके अनुकूल बने रहेंगे और बेकार के कार्यों में समय बर्बाद नहीं करना है और धन का आगमन भी सुगम रहेगा। न्यायालयीन मामलों में सफलता मिलेगी।

कुंभ–वर्षभर आप के ऊपर शनि की यह स्थिति बनी रहेगी। धन के मामलों में कमी रहेगी और आत्मबल मजबूत रहेगा। आपको सम्मान भी प्राप्त होगा। भविष्य को लेकर आशाएं जीवंत रहेंगी। बच्चों के साथ रहने का समय मिलेगा |

मीन–इस राशि के लिए नीच का बुध, सूर्य, चंद्रमा और उच्च के शुक्र का गोचर में रहेगा। इस कारण आपको कुछ परेशानियां बढ़ सकती हैं। निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने में आपको कठिनाइयां होंगी।

पंडित दयानन्द शास्त्री,
(ज्योतिष-वास्तु सलाहकार)
vastushastri08@gmail.com

 

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

March 18, 2018 4 min read
Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *