RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

राजधानी दिल्ली में लंदन और भारत के दिग्गज करेंगे ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ का आगाज

राजधानी दिल्ली में लंदन और भारत के दिग्गज करेंगे ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ का आगाज

राजधानी दिल्ली में लंदन और भारत के दिग्गज करेंगे ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ का आगाज
Visual Archive

राजधानी दिल्ली में लंदन और भारत के दिग्गज करेंगे ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ का आगाज

राजधानी दिल्ली में लंदन और भारत के दिग्गज करेंगे ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ का आगाज

  • भारतीय संस्कृति बन सकती है विश्व एकता का आधार – आचार्य लोकेश

 नई दिल्ली: अहिंसा विश्व भारती, इंटरनॅशनल सिद्धाश्रम शक्ति पीठ, दिल्ली स्टडी ग्रुप के संयुक्त प्रयासों से  विश्व शांति व सद्भावना की स्थापना के उद्देश्य से ‘वासुदेव कुटुम्बकम’ ‘विश्व एक परिवार’ कार्यक्रम  का आयोजन दिल्ली के रफ़ी मार्ग स्थित  कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में 13 फरवरी को सांय 4 बजे  होगा | अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक एवं प्रख्यात जैन आचार्य डा. लोकेश मुनि एवं इंटरनॅशनल सिद्धाश्रम शक्ति पीठ के संस्थापक श्री राजराजेश्वर गुरु जी के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में भारत के केन्द्रीय मंत्री श्री विजय गोयल, केन्द्रीय मंत्री श्री पी.पी. चौधरी, ब्रिटेन से पधारे पूर्वी लन्दन से सांसद एवं आल पार्टी पार्लियामेंटरी ग्रुप के चेयरमैन श्री बॉब ब्लैकमैन, क्वीन के प्रतिनिधि एवं  हैरो लन्दन के पुलिस कमांडेंट श्री साइमन ओवेन्स, ब्रेंट लन्दन के पूर्व मेयर काउंसलर भगवान जी चौहान हैरो के पूर्व मेयर अजय मारू एवं विभिन्न धर्मों के संत भाग लेंगे |

आचार्य लोकेश ने ‘वासुदेव कुटुम्बकम’ कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सारा विश्व एक परिवार है, हम सब एक ही परम ब्रह्मांड की उत्पत्ति है परन्तु अफ़सोस है कि हमने अपने आप को क्षेत्र, भाषा, धर्म, संप्रदाय, रंग के भेद की सीमाओं में बांध कर आपसी प्रेम और भाईचारे को दरकिनारे कर दिया है | इस मंच से क्षेत्र, धर्म, रंग के भेद को भुला कर वैश्विक एकता का सन्देश देने का प्रयास कर रहे है |

 आचार्य लोकेश ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता ने कितने ही परिवर्तनों को स्वीकार किया परन्तु परिवार संस्था के अस्तित्व को आंच नहीं आई | इसी सभ्यता को हम विश्व के कोने कोने में ले जाकर विश्व कल्याण और विश्व शांति का आधार बनाना चाहते है | 

Editorial Review Note

Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. .

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

February 12, 2018 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

किसानों के मुद्दे पर सर्वधर्म संतों ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से की भेंट

FRHUP के तत्वावधान में सर्वधर्म संतों ने की रक्षामंत्री से मुलाकात नई दिल्ली। 15 दिसम्बर2020, आज रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह से फ़ाउन्डेशन फ़ॉर रीलिजियस हारमनी एण्ड यूनिवर्सल पीस…

Read now
Hinduism

परमार्थ निकेतन में विजयादशमी के पावन अवसर पर आँखों का निःशुल्क शिविर

परमार्थ निकेतन में विजयादशमी के पावन अवसर पर आँखों का निःशुल्क शिविर परमार्थ निकेतन, महावीर सेवा सदन और डिवाईन शक्ति फाउण्डेशन  के संयुक्त प्रयासों से नेत्र शिविर का…

Read now
Hinduism

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर राष्ट्रपति का पहला आयोजन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर राष्ट्रपति का पहला आयोजन राष्ट्रपति करेंगे ‘अध्यात्म द्वारा समाज और मानवता का उत्थान’ सम्मेलन का दिल्ली में उदघाटन हिंसा से समाज को दूर रखना होगा – आचार्य लोकेश नई दिल्ली : भारत के…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *