RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

विंध्यवासिनी धाम में मोहम्मद इस्लाम ने दिया गंगा जमुनी तहजीब का पैगाम

विंध्यवासिनी धाम में मोहम्मद इस्लाम ने दिया गंगा जमुनी तहजीब का पैगाम

विंध्यवासिनी धाम में मोहम्मद इस्लाम ने दिया गंगा जमुनी तहजीब का पैगाम
Visual Archive

विंध्यवासिनी धाम में मोहम्मद इस्लाम ने दिया गंगा जमुनी तहजीब का पैगाम

विंध्यवासिनी धाम में मोहम्मद इस्लाम ने दिया गंगा जमुनी तहजीब का पैगाम

मिर्ज़ापुर, 3 जनवरी; नए वर्ष पर मंगलवार की देर रात विंध्य क्षेत्र की शेर कोठी गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक बन गई. यहां पर आयोजित तीन दिवसीय मानस महोत्सव में अपने साथियों संग दो दिन मानस पाठ करके मोहम्मद इस्लाम ने सौहार्द्र और सद्भाव के चटख रंग घोल दिए. इसमें इस्लाम का साथ दिया पंडित दारा राम ने. मंगलवार को मानस महोत्सव के समापन के बाद भी लोगों की जुबां पर इस्लाम के मानस गायन की ही चर्चा रही.

नववर्ष के अवसर पर अनूठी मिसाल बना आयोजन लोगों को आपसी प्रेम, भाईचारा, शांति, सौहार्द का संदेश देता नजर आया. मंदिर में आने वाले भक्तों ने जब भजन गाते और सिर पर जालीदार टोपी पहने मोहम्मद इस्लाम को देखा तो इस तहजीब के संगम को नमन करने से खुद को रोक नहीं सके.

यह भी पढ़ें-अब मदरसे की लाइब्रेरी में भी दिखेगी कौमी एकता की मिसाल

लगातार दो दिन तक रामचरित मानस का सस्वर पाठ करने के साथ मोहम्मद इस्लाम ने विंध्य दरबार में अपनी मधुर आवाज में भजन भी सुनाए. महोत्सव समापन के बाद भजन संध्या में देवी और अन्य कई भजन सुना कर लोगों को अभिभूत कर दिया. इस्लाम ने माई क चरनिया धोवत गंगा जल धार बा एवं गोविन्द मेरो हैं गोपाल मेरो हैं सहित कई भजनों की शानदार प्रस्तुति दी.
मोहम्मद इस्लाम वर्षों से राम चरित मानस का पाठ कर रहे हैं. जगत जननी मां विंध्यवासिनी धाम की गलियों में मोहम्मद इस्लाम भी हैं उन कई लोगों में से एक हैं जो स्वधर्म आदर भाव, सर्व धर्म समभाव के साथ साम्प्रदायिक सदभाव की मिसाल पेश कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें-हिन्दुओं की आस्था का प्रतीक है यह मुस्लिम देवी का मंदिर

क्षेत्र में स्थित धर्मदेवां गांव के मोहम्मद इस्लाम ने मंगलवार की मध्य रात भजन के बाद उन्होंने कहा, ‘मैं अपने मजहब में दृढ़ आस्था व विश्वास रखते हुए रामायण का पाठ बहुत वर्षों से करता आ रहा हूं. इसका श्रेय बचपन में मैं जिस माहौल व आबोहवा में जिया उसको जाता है, जहां लोग साम्प्रदायिक सद्भाव की मिसाल आज भी पेश करते हैं. एक ओर परिसर में सजी श्रीराम दरबार की झांकी जहां अलौकिक छटा बिखेर रही थी, वहीं मोहम्मद इस्लाम की सहभागिता से महोत्सव का वार्षिक आयोजन यादगार बन गया.

————————————————————————

रिलीजन वर्ल्ड देश की एकमात्र सभी धर्मों की पूरी जानकारी देने वाली वेबसाइट है। रिलीजन वर्ल्ड सदैव सभी धर्मों की सूचनाओं को निष्पक्षता से पेश करेगा। आप सभी तरह की सूचना, खबर, जानकारी, राय, सुझाव हमें इस ईमेल पर भेज सकते हैं – religionworldin@gmail.com– या इस नंबर पर वाट्सएप कर सकते हैं – 9717000666 – आप हमें ट्विटर , फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Twitter, Facebook and Youtube.

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

January 3, 2018 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

अनलॉक 1: नहीं खुलेगा अभी माँ विंध्यवासिनी मंदिर

मिर्ज़ापुर, 8 जून;   जहाँ 8 जून सोमवार से धार्मिक स्थल खोले जा रहे हैं वहीँ दूसरी तरफ मां विंध्यवासिनी मंदिर के कपाट अभी नहीं खोले जायेंगे । इसका…

Read now
Hinduism

बड़ा मंगल 2020: आज है बड़ा मंगल, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

इस साल 12 मई यानि आज बड़ा मंगल धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन पवनपुत्र बजरंगबली की पूजा-आराधना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि जो…

Read now
Hinduism

विंध्‍याचल मंदिर में भी दर्शन‍ार्थियों का होगा कोरोना वायरस परीक्षण

मिर्ज़ापुर,18 मार्च; विंध्‍याचल स्थित विंध्‍यधाम में चैत्र नवरात्र के मौके पर आस्‍था का रेला माह के अंत में उमड़ेगा तो जिला प्रशासन के लिए भी चिंता का विषय…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *