गुजरात के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सामुदायिक भवन बनाएगा शांतिकुंज
गुजरात, 3 अगस्त; शांतिकुंज गुजरात के बनासकांठा के डीसा क्षेत्र के दामा व वडावल गांव में जरूरतमंद लोगों के आश्रय के लिए सामुदायिक भवन बनाएगा. व्यवस्थापक गौरीशंकर शर्मा ने बताया संस्था प्रमुख श्रद्धेया शैल दीदी ने गुजरात के बनासकांठा के क्षेत्र में सामुदायिक भवन बनाने का निर्देश दिया है. दामा व वडावल गांव में भूमि पूजन कर भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया.
शांतिकुंज परिवार की ओर से यह निर्णय लिया गया है.

उन्होंने बताया कि राजस्थान में शांतिकुंज प्रतिनिधि विष्णु मित्तल, सुखदेव अनघोरे व हरिराम सुथार की टीम सिरोही व जालौर जिले के प्रभावित गांवों में पैदल व नावों से कई किमी की दूरी तय कर पीड़ित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने में जुटी है. टीम प्रातःकाल से प्रभावित गांव के लिए अपने पीठ व नाव के माध्यम से राहत सामान लेकर निकलती है. सांचोर, किलवा, बावरला, ददूसन, कोटड़ा, गोगनाड़ी, सिसावा सहित दर्जन भर गांवों में दो सौ से अधिक युवाओं की टीम जुटी हैं.

गौरीशंकर शर्मा ने आगे बताया कि गुजरात में राकेश जायसवाल की टीम ने बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित बनांसकांठा जिले के धानेरा, कांकरेज, थराद, वाव, राघनपुर तहसील के कई गाँवों में सेवा कार्य में 350 से अधिक युवा जुटी है.

जायसवाल के अनुसार अब तक दस हजार राशन किट, एक लाख फूड पैकेट, पांच हजार सेट कपड़े सहित अन्य राहत सामग्री पीड़ित परिवारों को दी जा चुकी है. डॉ. भीखू भाई पटेल के नेतृत्व में मेडिकल टीम शारीरिक परीक्षण कर दवाइयां भी दे रही है.

गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या ने कहा कि स्थिति सामान्य होने तक गायत्री परिवार के कार्यकर्त्ता सेवा कार्य जुटे रहेंगे. पीड़ितों की सेवा के साथ-साथ मृत्मात्मा की शांति एवं सद्गति के लिए विशेष प्रार्थनाएं एवं सामूहिक श्राद्ध संस्कार गायत्री तीर्थ में किये जा रहे हैं.
———————–
रिलीजन वर्ल्ड देश की एकमात्र सभी धर्मों की पूरी जानकारी देने वाली वेबसाइट है। रिलीजन वर्ल्ड सदैव सभी धर्मों की सूचनाओं को निष्पक्षता से पेश करेगा। आप सभी तरह की सूचना, खबर, जानकारी, राय, सुझाव हमें इस ईमेल पर भेज सकते हैं – religionworldin@gmail.com – या इस नंबर पर वाट्सएप कर सकते हैं – 9717000666 – आप हमें ट्विटर , फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Twitter, Facebook and Youtube.
Editorial Review Note
Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

Leave a Reply