RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

जहां योग योगी ने राज योगी को कराया योग अभ्यास

जहां योग योगी ने राज योगी को कराया योग अभ्यास

जहां योग योगी ने राज योगी को कराया योग अभ्यास
Visual Archive

जहां योग योगी ने राज योगी को कराया योग अभ्यास

लखनऊ, ७ जून; लखनऊ के राजभवन में बुधवार सुबह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम ने बाबा रामदेव के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल राम नाईक ने भी योगा किया.
योगगुरु बबा रामदेव ने सभी को योगाभ्यास कराया. इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी बात रखी, उन्होंव कहा, “योग से निरोग रह सकते हैं. यह बहुत पुरानी विधा है और इससे आप अपनी आयु 10-15 साल तक बढ़ा सकते हैं.” उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी की कोशिश से योग को अंतर्राष्ट्रीय मान्यता मिली, जिससे देश गर्व करता है. आज का योग दिवस एक ऐतिहासिक क्षण है. ये राजभवन के इतिहास में पहली बार है, जब यहां योग का आयोजन किया गया.
वही राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि मंच पर दो-दो महा योगी मौजूद हैं. एक योग योगी और दूसरा राज योगी.
राजभवन में बुधवार को आयोजित योगाभ्यास में 1500 से अधिक लोग शामिल हुए. इसमें सेना के अधिकारी, जज, प्रदेश के अन्य अधिकारियों ने भी योग किया. मंच पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री, बाबा रामदेव, योग गुरु भारत भूषण मौजूद रहे.

आपको बताते चलें कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी भी शिरकत करेंगे. इससे पहले तीस मार्च को लखनऊ में चल रहे बाबा रामदेव के योग महोत्‍सव में भी योगी आदित्‍यनाथ ने शिरकत की थी. वह दरअसल पतंजलि योग पीठ के योग महोत्‍सव का कार्यक्रम था.

रिलीजन वर्ल्ड देश की एकमात्र सभी धर्मों की पूरी जानकारी देने वाली वेबसाइट है। रिलीजन वर्ल्ड सदैव सभी धर्मों की सूचनाओं को निष्पक्षता से पेश करेगा। आप सभी तरह की सूचना, खबर, जानकारी, राय, सुझाव हमें इस ईमेल पर भेज सकते हैं – religionworldin@gmail.com – या इस नंबर पर वाट्सएप कर सकते हैं – 9717000666 – आप हमें ट्विटर , फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Twitter, Facebook and Youtube

Religion World

Editorial Review Note

Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. .

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

June 7, 2017 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

Onam 2026: 26 अगस्त को मनाया जाएगा थिरुवोनम, जानें क्यों राजा महाबली के स्वागत में सजते हैं केरल के घर?

प्रकाशित: 24 अगस्त 2026  |  अंतिम अपडेट: 24 अगस्त 2026 ओणम 2026 का सबसे महत्वपूर्ण दिन थिरुवोनम इस साल 26 अगस्त, बुधवार को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता के…

Read now
Hinduism

तिरुमला मंदिर में दान का नया रिकॉर्ड: सिर्फ 10 घंटे में TTD को मिले 96.98 करोड़ रुपये, भक्तों की आस्था ने रचा इतिहास

क्यों उमड़ा 10 घंटे में इतना दान? वजह है TTD की नई डोनर पॉलिसी इस रिकॉर्ड दान के पीछे एक विशेष कारण था। TTD बोर्ड ने सामान्य श्रद्धालुओं…

Read now
Hinduism

किन्नौर कैलाश यात्रा पर क्यों उठा विवाद? जानिए विरोध की वजह, स्थानीय लोगों की मांग और प्रशासन का फैसला

किन्नौर कैलाश यात्रा 2026 स्थगित: ग्लेशियर का खतरा, ग्रामीणों ने की बहाली की मांग किन्नौर कैलाश यात्रा 2026 इस बार आस्था के साथ-साथ विवाद के कारण भी चर्चा…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *