Post Image

देश भर के 200 ब्रह्मचारियों ने किया गोम्मटेश्वर बाहुबली भगवान का अभिषेक

देश भर के 200 ब्रह्मचारियों ने किया गोम्मटेश्वर बाहुबली भगवान का अभिषेक

परम पूज्य आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज से आशीषित एवम् संस्कारित लगभग 200 ब्रह्मचारी भैयाजियों ने श्रवणबेलगोल, कर्नाटक की यात्रा के माध्यम से, परम पूज्य भगवान बाहुबली जी के चरणों में पहुंचकर दर्शन लाभ लिया। इन सभी ने पंडित जी श्री रतन लाल जी शास्त्री इंदौर, श्रद्धेय श्री स्वामी चारु कीर्ति भट्टारक जी के सानिध्य में विश्व प्रशिद्ध इस विशाल प्रतिमा जी के श्रद्धा मस्तक पर जलाभिषेक कर पुण्यार्जन किया।

परमपूज्य देव-शास्त्र-गुरु के प्रति समर्पित ये सभी श्रद्धेय ब्रह्मचारी भैया जी पूज्य आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के आशीष की छाँव में देश भर में प्रतिष्ठाचार्य एवम् अन्य क्षेत्र में विशिष्ट विद्वान के रूप में, ख्याति लाभ से दूर रहकर धर्म प्रभावना कर रहे हैं। इनमें बहुचर्चित श्रद्धेय श्री ब्रम्हचारी अनिल भैया (इंदौर) ब्रम्हचारी श्री अशोक भैयाजी, ब्रम्हचारी श्री अभय भैया जी, ब्रम्हचारी श्री जय निशांत भैया जी,(टीकमगढ़) ब्रम्हचारी श्री सुरेश भैया जी, ब्रम्हचारी श्री दिनेश भैया जी, ब्रम्हचारी श्री धीरज भैया जी ,एवम् अन्य बहुत सारे भैया जी हैं।

Post By Religion World