योगी आदित्यनाथ ब्रज होली रसोत्सव में होंगे शामिल, खेलेंगे बरसाना में होली
मथुरा की रंगबिरंगी होली में आज शामिल होंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। आज और कल ब्रज होली रसोत्सव का आयोजन मथुरा में होगा। मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने इसके लिए ऐतिहासिक तैयारियां की है। कार्यक्रम का उद्रघाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। ब्रज होली रसोत्सव कार्यक्रम मे पद्म विभूषण पं. जसराज, पं. हरि प्रसाद चौरसिया, श्रीमती शोभना, श्रीमती कविता सेठ एव कैलाश खैर करेगे।

योगी आदित्यनाथ तय कार्यक्रम के अनुसार 23 फरवरी की शाम 4 बजे मथुरा के लोहवन गांव में फाल्गुन उत्सव में शामिल होंगे। इसके बाद वे मथुरा के वेटनरी विश्वविद्यालय का उद्धाटन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री बृज तीर्थ विकास परिषद के लोगो और वेबसाइट की शुरूआत करेंगे। इसके बाद पं. जसराज और पं. हरि प्रसाद चौरसिया का सम्मान किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री के उद्बोधन के बाद सांस्कृतिक आयोजन होगा।

योगी आदित्यनाथ 24 फरवरी को बरसाना में खेलेंगे लट्ठमार होली। माताजी गौशाला से अपना कार्यक्रम शुरु करके योगीजी स्थानीय कॉलेज में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। फिर दोपहर बाद वे प्रिया कुण्ड और श्रीजी मंदिर में हुरियारों का सेवागत करेंगे और गायन में हिस्सा लेकर होली का आनंद लेंगे।

Editorial Review Note
Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.
Religion World
Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality.
View full profile →
Leave a Reply