Post Image

अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन एवं सांस्कृतिक महोत्सव का आज होगा आगाज, रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया ब्रह्माकुमारीज का शांतिवन परिसर

अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन एवं सांस्कृतिक महोत्सव का आज होगा आगाज, रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया ब्रह्माकुमारीज का शांतिवन परिसर

  • नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति ओलेजगुन ओबानाजो होंगे विशेष मेहमान
  • टीवी ऑइकॉन ब्रह्माकुमारी शिवानी बहन बताएंगी खुशी के राज

आबू रोड, 22 फरवरी। 23 फरवरी से शुरू हो रहे अंतरराष्ट्रीय महासम्मेलन और सांस्कृतिक महोत्सव  को लेकर शांतिवन परिसर सजकर तैयार हो गया है।  इसमें डायमंड हॉल को विशेष रूप से आकर्षक विद्युत सज्जा, शिव ध्वज और फूलों से सजाया गया है। वहीं पूरे परिसर को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया है। इस बार विशेष रूप से सभी देशों के राष्ट्रीय ध्वज भी लगाए गए हैं। इसका मकशत विश्व बंधुत्व का संदेश देना है। शुक्रवार सुबह से देश-विदेश के मेहमानों का आना शुरू हो जाएगा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा आयोजित इस चार दिवसीय महासम्मेलन में मुख्य अतिथि नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति ओलेजगुन ओबानाजो होंगे। वहीं संस्था की टीवी ऑइकॉन ब्रह्माकुमारी शिवानी बहन सहभागियों को खुश रहने के राज बताएंगी।


विश्व बन्धुत्व की भावना के विकास के लिए संस्था का आयोजन शुरू से ही उद्देश्य विश्व शांति रहा है। इसके लिए शुरुआत से ही धर्म-सम्मेलन और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महासम्मेलनों का आयोजन हर वर्ष किया जाता है, ताकि लोगों में विश्व बंधुत्व और विश्व एक परिवार की भावना को विकास हो सके। वहीं संस्था द्वारा सिखाए जा रहे राजयोग के नियमित अभ्यास से आज लाखों लोगों का जीवन पूरी तरह से बदल गया है और सुख-शांति आ गई है। लाखों लोग नशा और बुलाइयां छोड़ सद्मार्ग पर चल रहे हैं। इस महासम्मेलन में प्रतिदिन देशभर से आए विद्वान, नेता-अभिनेता, केंद्रीय मंत्री, राज्यपाल, मीडिया जगत की हस्तियां अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी।

Post By Religion World