पर्यावरण संरक्षण के लिए सद्गुरु, स्वामी रामदेव, आचार्य लोकेश, बी.के. शिवानी एक मंच पर
- अहिंसा विश्व भारती संस्था मुंबई में पर्यावरण संरक्षण का महाकुंभ आयोजित करेगी
- पर्यावरण संरक्षण एक समस्या, अध्यात्म के माध्यम से इसका समाधान संभव – आचार्य लोकेश

नई दिल्ली, 20 मई 2019: अहिंसा विश्व भारती संस्था प्रख्यात जैन आचार्य लोकेश के मार्गदर्शन मे पिछले तीन दशकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्यरत है। जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण में गिरावट वर्तमान विश्व की एक ज्वलंत समस्या बन चुकी है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता पैदा करने के लिए विश्व के प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव, स्वामी रामदेव, आचार्य लोकेश व बी.के. शिवानी पहली बार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुंबई में वर्ली स्थित NSCI Dome से हजारों श्रोताओं को संबोधित करेंगे। पर्यावरण संरक्षण के इस महाकुंभ मे देश विदेश से हजारों लोग भाग लेंगे और लाखों लोग इंटरनेट के माध्यम से ‘पर्यावरण संरक्षण द्वारा शांति व सद्भावना’सम्मेलन मे भाग लेने वाले आध्यात्मिक गुरुओं के वक्तव्यों को सुनेंगे।

आचार्य लोकेश ने दिल्ली में करोल बाग स्थित आश्रम मे कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुये कहा कि अध्यात्म के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण संभव है। सभी धर्मों में प्रकृति को पूजनीय माना गया है क्योंकि प्रकृति जीवनदायिनी है। इस संदेश को विश्व जनमानस तक ले जाने के लिए विश्व विख्यात आध्यात्मिक गुरु एक मंच पर आ रहे है। विश्व के कोने कोने से एवं देश के विभिन्न प्रदेशों से हजारों लोग इस मुहिम के साथ जुड चुके है | इस अवसर पर 5000 पौधे भी वितरित किए जाएंगे।

आचार्य लोकेश ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं से पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम को अपने क्षेत्र तक ले जाने की अपील की
Editorial Review Note
Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. View full profile →.
Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.
