जैन संत नम्रमुनि महाराज पर आरोपों को लगाने वाली महिला सामने आई, मामला पलटा
जैन संत नम्रमुनि जी महाराज पर लगे आरोपों में एक नया रोचक मोड़ आ गया है। कल देश के एक चैनल ने एक महिला के बयानों के आधार पर जैन मुनि पर महिलाओं से नजदीकी, उनके साथ आपत्तिजनक व्यवहार के आरोप लगाए थे. आरोप लगाने वाली महिला ने चैनल को इंटरव्यू देकर जैन मुनि को कटघरे में खडा कर दिया था। महिला ने चैनल को दिए गए इंटरव्यू में कई ऐसी बातें कहीं जिससे जैन समाज की आस्था संत में डोल गई थी। चैनल के एक कार्यक्रम के इस यूट्यूब अपलोड से आप समझ पाएंगे कि ये मामला कितना संजीदा था।
https://www.youtube.com/watch?v=ThZAJYCZTYE
एम्बेड साभार – एबीपी न्यूज
पर आरोप लगाने वाली महिला ने एक दिन में ही पाला बदल लिया है। वो अब अपने द्वारा कही गई हर बात से पलट गई है। दरअसल ये महिला जो इस वीडियो में दिख रही है, वो जैन संत नम्रमुनि की भांजी है और उसके अनुसार वो किसी के बहकावे में आकर ये कर गई। उसने अपने कंपनी के मालिक के कहने पर ये सब किया है। महिला ने बाकायदा इस बात की पुष्टि एक और चैनल को जैन संत नम्रमुनि के सामने उनके आश्रम में आकर दी।
https://www.youtube.com/watch?v=BIB40pk3Uqg&feature=youtu.be&app=desktop
एम्बेड साभार – प्रसादम
महिला से इसे साजिश करार दिया और महाराज ने उसे क्षमा दे दी है। महिला के अनुसार उससे ये सब जबरदस्ती करवाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जैन समाज ने इस मुद्दे को तूल नहीं दिया। जैन संत नम्रमुनि मुंबई और गुजरात के जाने माने संत है, उन्हें लाखों लोग गुरु मानते हैं। इस घटना में आए नए मोड़ के बाद देखना है कि क्या दोनों चैनल एक दूसरे के आमने सामने खड़े हो जाएंगे और क्या मामला कानूनी दायरे में चला जाएगा।
Editorial Review Note
Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. View full profile →.
Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.
Leave a Reply