RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

नशे का त्याग करने की अपील के संग मना दो प्रमुख जैन संतों का जन्मदिवस

नशे का त्याग करने की अपील के संग मना दो प्रमुख जैन संतों का जन्मदिवस

नशे का त्याग करने की अपील के संग मना दो प्रमुख जैन संतों का जन्मदिवस
Visual Archive

नशे का त्याग करने की अपील के संग मना दो प्रमुख जैन संतों का जन्मदिवस

नशे का त्याग करने की अपील के संग मना दो प्रमुख जैन संतों का जन्मदिवस

  • आचार्य श्रीमद विजय इन्द्रदिन्न सूरीश्वर जी म.सा. की 96वीं जन्म जयंती
  • समाधि सम्राट आचार्य श्री विद्याभूषण सन्मति सागर जी महाराज की 69वीं जन्म जयंती
  • धर्मयोग मानव सेवा यज्ञ ने किया आयोजन
  • बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू, गुटखा, शराब आदि नशा को त्याग करने की अपील

नई दिल्ली। आचार्य श्रीमद विजय इन्द्रदिन्न सूरीश्वर जी म.सा. की 96वीं जन्म जयंती एवं परम पूज्य समाधि सम्राट आचार्य श्री विद्याभूषण सन्मति सागर जी महाराज की 69वीं जन्म जयंती के पावन अवसर पर दिनांक 28 अक्टूबर 2018 (रविवार) को सांसद निवास नई दिल्ली में श्री योगभूषण जी महाराज ने धर्मयोग मानव सेवा यज्ञ का आयोजन किया। जिसमें निर्धन, निराश्रित एवं असहाय बीमार बंधु जनों में वस्त्र व भोजन सामग्री का वितरण कर मंगल आशीष प्रदान किया चरित्र निर्माण के संबंध में  योगभूषण जी महाराज ने कहा कि हमारा खानपान, रहनसहन सात्विक होगा, तो हम अपने जीवन को सुखीस्वस्थसमृद्ध और शक्तिशाली बना पाएंगे। बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू, गुटखा, शराब आदि नशा को त्याग करने की अपील करते हुए गुरूदेव ने कहा कि किसी भी देश में ये विज्ञापन नहीं मिलता कि नशा करने से स्वास्थ्य लाभ होता है या जीवन खुशहाल बनता है।

स्वयं गुटखे की पुड़िया पर भी लिखा होता है कि तम्बाकू सेवन से कैंसर हो सकता है इसलिए अपने जीवन को स्वस्थ समृद्ध और शक्तिशाली बनाना चाहते हो तो आज ही इन सब बुरे व्यसनों का त्याग कर अपने जीवन को एक नई दिशा प्रदान करो। गुरूदेव के इस आह्वान पर तमाम लोगों ने अपनी जेबों से बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू निकाल कर गुरूदेव के चरणों मे रख दिये और सदाचारी बनने का संकल्प किया।

इस समायोजन में आदिवासी कल्याण प्रकल्पों से जुड़े सुखी परिवार फाउंडेशन के संस्थापक परम श्रध्देय गणि राजेन्द्र विजय जी म.सा. का ससंघ सानिध्य प्रदान हुआ उन्होंने भी अपने उदबोधन में भगवान महावीर स्वामी का संदेशजिओ और जीने दोका सार बताते हुए मानव सेवा को सर्वोपरि ठहराया। इस कार्यक्रम का समायोजन धर्मयोग फाउंडेशन एवं सुखी परिवार फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम का संचालन श्री ललित गर्ग ने किया समारोह में विशम्बर दयाल बाबूजी, योगांशी धर्मयोगी, गौतम कुमार शर्मा, संजय झा, महेश साहू, कौशलेंद्र जी अभय जैन, सरला जैन, राखी जैन आदि सहित  पटपड़गंज जैन समाज के गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

Editorial Review Note

Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. .

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

October 28, 2018 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Jainism

रोहिणी व्रत क्या है और इसे जैन धर्म में इतना पवित्र क्यों माना जाता है?

रोहिणी व्रत क्या है और इसे जैन धर्म में इतना पवित्र क्यों माना जाता है? रोहिणी व्रत जैन धर्म का एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण व्रत है, जिसे…

Read now
Baha'i

‘सोशल रिफॉर्म्स एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन’ ने किया ‘विश्व धर्म संवाद’ का आयोजन

‘सोशल रिफॉर्म्स एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन’ ने किया ‘विश्व धर्म संवाद’ का आयोजन (vishwa dharm samvad) नई दिल्ली। 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस को भारत सरकार ‘युवा दिवस’…

Read now
Astrology

सूर्य ग्रहण के दौरान मन्त्रों से प्राप्त करें लाभ : किस राशि के लोग जपें कौन सा मंत्र ?

सूर्य ग्रहण के दौरान मन्त्रों से प्राप्त करें लाभ : किस राशि के लोग जपें कौन सा मंत्र ? – मंत्रमहर्षि श्री योगभूषण जी महाराज जैसा कि सबको…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *