रिलीजन वर्ल्ड यानि धर्म की दुनिया क्या है? सवाल ये है कि क्या दुनिया अलग है और धर्म अलग ? क्या दुनिया में धर्म बसता है या धर्म में दुनिया बसती है ? धर्मगुरु, धर्म को सबकुछ मानते हैं और हर दिन दुनिया को दुनियावी तरीके से जीने वाले धर्म को एक संस्था या समाज की धुरी मानते है। यानि धर्म मायने रखता है। आपके निजी जीवन में भी और सामाजिक, राजनैतिक और आर्थिक जीवन में भी। अब धर्म का विकास समय के साथ होता है या समय धर्म की मूलभूत व्याख्याओं से बिल्कुल प्रभावित नहीं करता, इसे लेकर कई मत है। वैसे आदमी अपने व्यवहार में हर नई वस्तु और विचार से बदलता है, इसलिए समाजशास्त्र का मानना है कि धर्म हर दिन बदल रहा है। पर धर्म के मर्मज्ञ इसे लेकर अलग राय रख सकते हैं।

धर्म जीने का नाम भी है और करने का भी। धर्म सोचने का भी विषय है और शोध का भी। धर्म सरल भी है और कठिन भी। लेकिन हमारे रोजमर्रा के जीवन में धर्म का महत्व है। विश्वास, परंपरा, रीतियों और संबंधों को जीने के लिए आस्था की खास जरूरत होती है, जो धर्म की कई शिक्षाएं प्रदान करती हैं। प्रार्थना की शक्ति हमें सबल बनाती है। और किसी धर्म स्थान पर जाना हमें कई बार नई प्रेरणा और शक्ति देता है। विचार के स्तर पर धर्म एक विशिष्ट कर्म है।

रिलिजन वर्ल्ड वेबसाइट धर्म और समाज के बीच के संवाद को सामने लाएगा। यानि धर्म, समाज को और आपको कैसे प्रभावित करता है। वो विश्वास और अंधविश्वास, तर्क और आस्था, प्रेम और कटुता, प्रार्थना और कल्पना जैसी चीजों को कैसे प्रभावित कर रहा है। पर हमारी सबसे बडी कोशिश होगी कि हम सामाजिक विकास में धर्म की भूमिका को रेखांकित करें। आखिर धर्म जिससे हम घर से लेकर धर्म स्थल तक हर पल मिलते हैं, क्यों कई बार कई वजहों से हमें नहीं सुहाता है। क्यों धर्म से जो अपेक्षा है, वो उसमें कई बार व्यवहार पर खरा नहीं उतरता है। क्यों एक धर्म दूसरे धर्म से दूर जा रहा है, क्यों व्यक्ति की सोच धर्म से उदार न होकर कई बार संकीर्ण हो रही है। क्यों धर्म, धर्म जैसा नहीं लगता है।

रिलिजन वर्ल्ड वेबसाइट की कोशिश होगी कि वो भारत में मौजूद सभी धर्मों से जानकारियां इक्टठा करके धर्म को लेकर एक नई सोच का निर्माण करें। वे सेतुओं को बांधे, जिसपर सभी धर्म मिलते जुलते रहें। वो समाज की धुरी में धर्म की पूरी भूमिका पेश करे। वो आपको बताएं कि आपका धर्म क्या है और कैसे आप उसे अपनाकर जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। धर्म केवल वो नहीं है जो किताबों में लिखा है, वो हर उस कर्म में है जो मानवता के लिए किया गया हो। और इंसान को मानवता सिखाने में धर्म की बड़ी भूमिका है। इसलिए हर मानवीय कार्य को हम सामने लाएंगे, धर्म के संग और उसके बिना भी।

रिलिजन वर्ल्ड वेबसाइट पर धर्म का समाज होगा तो, वो सब भी होगा जो आपको सक्षम करें, स्वस्थ रखे और आपको नई चीजों का ज्ञान दें। योग, ध्यान, ज्योतिष, वास्तु, मिथक, आयुर्वेद और संतों की सेवा के पन्ने होंगे। पर एक वादा है, नहीं होगा तो बस अंधविश्वास और धर्म के नाम पर होने वाली दुकानदारी। हम धर्म की पावनता को पेश करने के लिए तैयार है। आपका सहयोग और रुचि हमारा साहस बढ़ाएगी।
——
रिलीजन वर्ल्ड देश की एकमात्र सभी धर्मों की पूरी जानकारी देने वाली वेबसाइट है। रिलीजन वर्ल्ड सदैव सभी धर्मों की सूचनाओं को निष्पक्षता से पेश करेगा। आप सभी तरह की सूचना, खबर, जानकारी, राय, सुझाव हमें इस ईमेल पर भेज सकते हैं – info@religionworld.in
Editorial Review Note
Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality. View full profile →.
Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

Leave a Reply