Post Image

विश्व जागृति मिशन द्वारा संचालित अनोखा विद्यालय

कूडा-कचरा बीनने वाली लड़कियों और लड़कों को दो शिफ़्टों में पढ़ाने वाला यह स्कूल औद्योगिक नगरी फ़रीदाबाद का सर्वप्रिय शिक्षालय है। विश्व जागृति मिशन द्वारा संचालित है यह अनोखा विद्यालय।

एक हज़ार अति निर्धन और अनाथ (देवदूत) बच्चों को शिक्षा और संस्कार दे रहा फ़रीदाबाद (हरियाणा) का ज्ञान दीप विद्यालय। इन नौनिहालों के संरक्षक सुधांशुजी महाराज ने बच्चों के साथ सुंदर वक्त बिताया।

सभी बच्चों की शिक्षा, यूनिफ़ार्म, पुस्तकों एवं एक समय के भोजन आदि का सम्पूर्ण ख़र्च हमारा मिशन ही वहन करता है। यह सेवा ‘देवदूत बाल कल्याण कार्यक्रम’ के तहत दी जा रही है। भारत के राष्ट्रपति एवं प्रधानमन्त्री साल में एक बार इन विद्यार्थियों से अवश्य मिलते हैं।

संस्थान का संचालक राज कुमार अरोड़ा और उनकी पूरी टीम करती। ऐसे ही चार केन्द्र सूरत-गुजरात, कानपुर-उत्तर प्रदेश, राँची-झारखण्ड (खूँटी एवं रुक्का) में मिशन द्वारा चलाए जा रहे हैं।

Post By Religion World