RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

उदासीन अखाड़े के संतों नें 500 किलो फूल से खेली होली

उदासीन अखाड़े के संतों नें 500 किलो फूल से खेली होली

उदासीन अखाड़े के संतों नें 500 किलो फूल से खेली होली
Visual Archive

उदासीन अखाड़े के संतों नें 500 किलो फूल से खेली होली

लखनऊ,7 मार्च; नवाबो के शहर लखनऊ में शुक्रवार को ब्रज की होली खेली गई। 51 किलो टेसू के फूल से तैयार गीले रंग से भगवान का अभिषेक किया गया तो संतों और श्रद्धालुओं ने एक कुंतल गुलाल और पांच कुंतल फूलों से होली खेली। चौक सब्जी मंडी स्थित उदासीन अखाड़े के महंत धर्मेन्द्र दास की अगुआई में फाल्गुन की पहली होली संतों ने खेली। सुबह पूजन अनुष्ठान के बाद शाम को मंदिर परिसर होरियारों के गुलाल और फूलों से सराबोर हो उठा। इस दौरान वृंदावन के कलाकारों ने राधा-कृष्ण के प्रसंग भी पेश किए।

[earth_inspire]

चौक बड़ी संगत में बाबा विचार दास ने अपने गुरु बाबा मंगलदास की पुण्य स्मृति पर 1892 में एकादशी पर संतों की होली की परंपरा की शुरुआत की थी। उदासीन अखाड़े के महंत धर्मेंद्रदास की अगुवाई में सबसे पहले बाबा विचार दास की प्रतिमा को अबीर गुलाल अर्पित कर होलिकोत्सव की औपचारिक घोषणा की गई। इस दौरान पितरों को भी होलिकोत्सव का प्रथम रंग अर्पित किया गया। ब्रह्मदेव की गद्दी पर अबीर गुलाल चढ़ाया जाएगा। दोपहर में हवन भी हुआ। इस दौरान अनुराग मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-होली 2020: गोकुल में नए चबूतरे पर सात मार्च छड़ीमार होली खेलेंगे कान्हा

देवी हिंगलाज भवानी को अर्पित किया गुलाल

नगर की अधिष्ठात्री देवी हिंगलाज भवानी को श्रद्धालुओं ने होलिकोत्सव का प्रथम अबीर गुलाल अर्पित किया। वहीं, होलिकोत्सव की महाआरती के बाद गुरु श्रीनानक देव के बेटे भगवान श्रीचंद का भी पूजन मंदिर परिसर में किया गया। इस दौरान पंडित ईशान अवस्थी की अगुआई में सरस भजन संध्या हुई। श्रद्धा तिवारी के संयोजन में बृज से आए चंदू रस्तोगी के दल ने फूलों की होली पेश की। इस दौरान आईएएस अमित मिश्रा, एके पाण्डेय, वंशीधर मिश्रा, राजेश सूर्यमंडल, चेतना पाण्डेय, श्यामजी अग्रवाल समेत अन्य मौजूद रहे।

For Any Info – info@religionworld.in

[earth_inspire]

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

March 7, 2020 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया रागगीरी के सालाना कैलेंडर का विमोचन

लखनऊ, 1 जनवरी; मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज रागगीरी के सालाना कैलेंडर का विमोचन किया। ये कैलेंडर उत्तर प्रदेश के महान कलाकारों पर केंद्रित है। ये सभी महान…

Read now
Hinduism

बड़ा मंगल 2020: ज्येष्ठ का पहला बड़ा मंगल आज, जानें इसका ऐतिहासिक महत्व

12 मई यानि आज बड़ा मंगल है। यह पर्व हर साल ज्येष्ठ माह के पहले मंगल को मनाया जाता है। इस दिन मर्यादा पुरुषोतम श्रीराम के परम भक्त…

Read now
Hinduism

कोरोना वायरस: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना को किया महामारी घोषित

नई दिल्ली,12 मार्च: चीन का कोरोना वायरस अब हर देश में फैल कर महामारी बन चुका है, जिस वजह से इस वायरस को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी…

Read now