← Hinduism स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज एवं स्वामी रावतपुरा सरकार की मुलाकात में हुई विभिन्न विषयों की चर्चा
स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज एवं स्वामी रावतपुरा सरकार की मुलाकात में हुई विभिन्न विषयों की चर्चा
Visual Archive
स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज एवं स्वामी रावतपुरा सरकार की मुलाकात में हुई विभिन्न विषयों की चर्चा
Hinduism
Table of Contents
Category: Hinduism
Read time: 3 min read
स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज एवं स्वामी रावतपुरा सरकार की मुलाकात में हुई विभिन्न विषयों की चर्चा
स्वामी रावतपुरा सरकार महाराज पधारे परमार्थ निकेतन
स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज एवं स्वामी रावतपुरा सरकार की हुई भेंटवार्ता
शिक्षा, चिकित्सा, महिला सशक्तिकरण, युवा शक्ति का जागरण, पर्यावरण एवं नदियों के संरक्षण पर हुई विस्तृत चर्चा
युवाओं में सेवा के मूल्यों को स्थापित करना जरूरी – स्वामी चिदानन्द सरस्वती
ऋषिकेश, 22 फरवरी। परमार्थ निकेतन आश्रम में स्वामी रावतपुरा सरकार महाराज पधारे। उन्होंने परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज से भेंट की। दोनों पूज्य संतों ने शिक्षा, चिकित्सा, महिला सशक्तिकरण, युवा शक्ति का जागरण, पर्यावरण एवं नदियों के संरक्षण के विषय में विस्तृत चर्चा की। स्वामी रावतपुरा सरकार महाराज ने शिक्षा के क्षेत्र में अनेक सेवा कार्य किये हैं। देश में उनके लगभग अनेक स्कूल व काॅलेज हैं। इनकी संस्था शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में अद्भुत कार्य कर रही है।
स्वामी जी महाराज के साथ हुई पहली बैठक के पश्चात स्वामी रावतपुरा सरकार जी अत्यंत प्रभावित हुये थे, उन्होंने ग्वालियर, मध्यप्रदेश, राजपुर छत्तीसगढ़ तथा अन्य कई स्थानों पर हजारों की संख्या में पेड़ लगायें। पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करते हुये 1 लाख पौधों का रोपण किया।अभी हाल ही में उन्होने एक स्थान पर 25 हजार पौधों का रोपण किया है। श्री रावतपुरा सरकार जी ने कहा कि पूज्य महाराज जी के सान्निध्य में पर्यावरण एवं नदियों के संरक्षण के लिये जो कार्य किये जा रहे है उससे मैं अत्यंत प्रभावित हुआ हूँ। हम मध्यप्रदेश में गंगा एक्शन परिवार के साथ मिलकर वहां की नदियों के कायाकल्प के लिये वृक्षारोपण करना चाहते हैं। मध्यप्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आज भी जल की समस्यायें है जिनके समाधान के लिये हम मिलकर कार्य करेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आ सकते है।
स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने कहा, ’दोनों संस्थायें शिक्षा के माध्यम से युवाओं को; जवानों को जागृत करने का कार्य करेंगी ताकि युवा अपनी शक्ति को, ऊर्जा को पर्यावरण संरक्षण के लिये भी लगाएं। हम अपनी क्रियात्मक शक्ति लगाकर सबको जोड़कर और सबसे जुड़कर कार्य करेंगे तभी विलक्षण परिणाम प्राप्त किये जा सकते है क्योंकि वृक्ष है तो जल है और जल है तो कल है। स्वामी जी ने कहा कि युवाओं में सेवा के मूल्यों को स्थापित करना जरूरी है उनमें ज्ञान, कौशल और करूणा आदि गुणों को विकसित कर हम एक समृद्ध भारत का निर्माण कर सकते है।’
स्वामी जी ने बताया कि गंगा एक्शन परिवार, परमार्थ निकेतन और श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप आॅफ इंस्टीटयूशंस मिलकर कार्य करेंगे। साथ ही सभी संस्थाओं, पूज्य संतों, विद्यार्थियों एवं शिक्षण संस्थाओं को एक साथ लाकर प्रकृति और पर्यावरण के लिये कार्य करेंगे।
स्वामी जी महाराज और श्री रावतपुरा सरकार जी ने विश्व ग्लोब का जलाभिषेक किया। दोनों पूज्य संतों ने मिलकर जल, स्वच्छता एवं वृक्षारोपण के लिये कार्य करने का संकल्प किया।
Written by Religion World — Bhavya Srivastava is the founder of Religion World and a veteran journalist with over 18 years of experience across broadcast, print, and digital media. A founding member of the International Association of Religion Journalists (IARJ), he has spent much of his career reporting on and producing content about religion, faith, and spirituality.View full profile →.
Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at
religionworldin@gmail.com. You can also follow us on
X (Twitter),
Facebook, and
YouTube.
Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /var/www/html/religionworld/wp-includes/functions.php on line 6260
Leave a Reply