RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

फूलों और रोशनी से सराबोर हुआ श्री हरमिंदर साहिब

फूलों और रोशनी से सराबोर हुआ श्री हरमिंदर साहिब

फूलों और रोशनी से सराबोर हुआ श्री हरमिंदर साहिब
Visual Archive

फूलों और रोशनी से सराबोर हुआ श्री हरमिंदर साहिब

फूलों और रोशनी से सराबोर हुआ श्री हरमिंदर साहिब

चौथे गुरु श्री रामदास जी के प्रकाश पर्व को लेकर संगत में भारी उत्साह है. श्री हरमिंदर साहिब को फूलों और विशेष एल.ई.डी. लाइट से सजाया गया है जिसकी अद्भुत छटा देखने के लिए दूर-दूर से संगत पहुंच रही है.

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान प्रो. किरपाल सिंह बडूंगर की प्रेरणा से कमेटी अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा प्रकाश पर्व समारोह को यादगारी बनाने के लिए पूरे प्रयास किये जा रहे हैं. इस संबंध में ही आज शिरोमणि कमेटी के सचिव डा. रूप सिंह द्वारा कर्मचारियों के साथ विशेष बैठक कर प्रकाश पर्व पर अपनी-अपनी ड्यूटी लगन के साथ निभाने के निर्देश दिए गए.

यह भी पढ़ें-आज है सिखों के चतुर्थ गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व

उन्होंने सभी कर्मचारियों को 6 अक्तूबर को सजाए जाने वाले नगर कीर्तन पर दिन-रात के राग दरबार के समय हाजिरी सुनिश्चित बनाने के लिए प्रेरित भी किया. प्रकाश पर्व की तैयारियों के चलते श्री हरिमन्दिर साहिब में फूलों की सजावट भी शुरू की गई. फूलों की सजावट आरंभ करते समय शिरोमणि कमेटी के सचिव डा. रूप सिंह, मैंबर भाई अजायब सिंह अभ्यासी और श्री दरबार साहिब के मैनेजर सुलक्खन सिंह मौजूद थे.

यह भी पढ़ें-गुरु पर्व पर साठ हजार किलोग्राम फूलों से महकेगा दरबार साहिब

डा. रूप सिंह ने बताया कि प्रकाश पर्व को समर्पित यह फूलों की जा रही सजावट के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले फूलों में कुछ विदेशी और कुछ देसी फूल होंगे. इसी दौरान आज शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कर्मचारियों द्वारा श्री दरबार साहिब में गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब दीवान हाल में श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ किए गए.

————————–

रिलीजन वर्ल्ड देश की एकमात्र सभी धर्मों की पूरी जानकारी देने वाली वेबसाइट है। रिलीजन वर्ल्ड सदैव सभी धर्मों की सूचनाओं को निष्पक्षता से पेश करेगा। आप सभी तरह की सूचना, खबर, जानकारी, राय, सुझाव हमें इस ईमेल पर भेज सकते हैं – religionworldin@gmail.com – या इस नंबर पर वाट्सएप कर सकते हैं – 9717000666 – आप हमें ट्विटर , फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Twitter, Facebook and Youtube.

 

RW

Editorial Review Note

Religion World provides information on all religions and presents it impartially. You can send us information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com. You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

October 7, 2017 2 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Sikhism

गुरुद्वारा लंगर कैसे शुरू हुई? इतिहास और संदेश

गुरुद्वारा लंगर सिख धर्म की वह जीवंत परंपरा है जिसमें हर आने वाले व्यक्ति को—चाहे उसका धर्म, जाति, लिंग या आर्थिक स्थिति कुछ भी हो—एक ही पंगत में…

Read now
Sikhism

सिख धर्म के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती आज, पीएम मोदी ने किया नमन

सिख धर्म के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी की आज जयंती है. सिख समुदाय के लोग इस जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में बड़े ही उमंग और…

Read now
Sikhism

गुरुनानक जयंती: सिखों के पहले गुरु गुरुनानक देव की जयंती आज

सिख संप्रदाय के पहले गुरु गुरुनानक देव की जयंती हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। इस वर्ष गुरुनानक जयंती 30 नवंबर दिन सोमवार को है।…

Read now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *