RELIGION WORLD — THE INDEPENDENT SCIENTIFIC & INTERFAITH JOURNAL
Navigation

© 2026 Religion World Foundation.

Global Faith • Scientific Heritage • Human Ethics

ऋषिपंचमी : ऋषियों और महामनीषियों को समर्पित दिन

ऋषिपंचमी : ऋषियों और महामनीषियों को समर्पित दिन

ऋषिपंचमी : ऋषियों और महामनीषियों को समर्पित दिन
Visual Archive

ऋषिपंचमी : ऋषियों और महामनीषियों को समर्पित दिन

ऋषिपंचमी की शुभकामनायें

ऋषिकेश, 23 अगस्त। परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने देशवासियों को ऋषिपंचमी की शुभकामनायें देते हुये कहा कि हमारे शास्त्रों के अनुसार भाद्रपद शुक्लपक्ष की पंचमी तिथि को ऋषि पंचमी कहा जाता है।

rishis

आज का दिन हमारे पूज्य ऋषियों को समर्पित है जिन्होंने सृष्टि पर सनातन संस्कृति को जीवंत बनाये रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। ऋषिपंचमी, ऋषियों और  महामनीषियों के दिव्य योगदान हेतु मनाया जाता है।हमारी संस्कृति में ऋषियों का स्थान इतना दिव्य और ऊंचा है कि आकाश में सात तारों का एक मंडल नजर आता है, उसे सप्तऋषियों का मंडल कहा जाता है। सप्तऋषि मंडल को भारत के महान सात ऋषियों के नाम केतु, पुलह, पुलस्त्य, अत्रि, अंगिरा, वशिष्ट तथा विश्वामित्र के नाम से जाना जाता है।

ऋषियों ने समातन संस्कृति को जीवंत बनाया

भारतीय संस्कृति व सभ्यता विश्व की सर्वाधिक प्राचीन एवं समृद्ध संस्कृतियों तथा सभ्यताओं में से एक है, अद्भुत है, अलौकिक है। और इसे आज तक सहेजने, उत्कृष्ट और अजर-अमर बनाये रखने में हमारे ऋषियों का अद्भुत योगदान है। आदिकाल से ही आध्यात्मिक संस्कृति, भारत की आत्मा रही है जिसमें संस्कार, सुधार, परिष्कार, शुद्धि, शोध और बहुत कुछ समाहित है।

ऋषियों का भारतीय संस्कृति में योगदान 

हमारे ऋषियों ने हमें सभ्यता के माध्यम से जीवन जीने का ढंग, खान-पान, रहन-सहन, बोलचाल आदि का तरीका सिखाया तथा संस्कृति द्वारा सोच-विचार, चिंतन और विचारधारायेें प्रदान की। भारतीय संस्कृति का सर्वाधिक व्यवस्थित रूप हमें वैदिक युग में प्राप्त होता है जिसे हम ऋषियों का युग भी कह सकते है।

indian-saints-sadhu-teaching-1442228907

वेद विश्व के प्राचीनतम ग्रंथ माने जाते हैं। प्रारंभ से ही भारतीय संस्कृति अत्यंत सशक्त एवं जीवंत रही हैं, जिसमें जीवन के प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा आध्यात्मिक प्रवृत्ति का अद्भुत समन्वय है।हमारे ऋषियों ने ‘उदारचरितानां तु वसुधैव कुटुंबकम’ के दिव्य सूत्र हमें दिये तथा यम, नियम, प्राणायाम, आसन के साथ हमें धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति के मूल मंत्र भी प्रदान किये।

ऋषिपंचमी पूजन से रजस्वला दोष निवारण एक भ्रान्ति – स्वामी चिदानन्द सरस्वती

स्वामी जी ने कहा कि वैदिक काल से ही भारतीय संस्कृति में महिलाओं को उचित स्थान दिया गया है। वर्तमान समय में भी महिलाओं के प्रति समाज की सोच बदली है और उन्हें सशक्तिकरण की ओर ले जाने के लिये प्रयास भी किये जा रहे है, वहीं दूसरी ओर हमारे समाज में आज भी अनेक ऐसी परम्परायें है जिससे हम जकड़े हुये है, उन्हीं में से एक है मासिक धर्म के प्रति फैली भ्रान्तियां।

rishipanchami ritual
http://www.globaltimes.cn/

अनेक स्थानों पर उल्लेख मिलता है कि ऋषि पंचमी व्रत करने से मासिक धर्म के दौरान भोजन को छूने से जो पाप नारियों को लगता है उससेे मुक्ति मिलती है। स्त्रियों को मासिक धर्म के दौरान रजस्वला दोष लगता है और ऋषिपंचमी का व्रत करने से वह रजस्वला दोष से मुक्त हो जाती है। जबकि मासिक धर्म एक जैविक प्रक्रिया है जिसका सम्बंध दोष और पाप जैसे शब्दों से नहीं है।

हाँ ऋषिपंचमी के दिन अपने ऋषियों द्वारा दिये संस्कारों को हम अपने जीवन में लायें, यही सबसे बड़ा व्रत होगा और ऋषियों को भावाजंलि होगी। आज की युवा पीढ़ी को यह समझना होगा तथा इसके प्रति महिलाओं को भी जागरूक होना होगा।

अपनी संस्कृति, पर्व और त्योहारों पर आस्था और श्रद्धा आवश्यक है और यह नितांत निजी विषय भी है, परन्तु जिन परम्पराओं, मिथकों और वर्जनाओं के कारण हमारे देश की 23 प्रतिशत बेटियों को स्कूल छोड़ना पड़ता है उसे जितनी जल्दी हो सके छोड़ देना ही उचित है इसलिये आईये भ्रम में नहीं बल्कि भाव में जिये।

@religionworldin

[video_ads]

[video_ads2]

RW

Editorial Review Note

Religion World is the country's only website that provides complete information on all religions. Religion World will always present information about all religions impartially. You can send us all kinds of information, news, updates, opinions, and suggestions at religionworldin@gmail.com.You can also follow us on X (Twitter), Facebook, and YouTube.

By Religion World August 24, 2020 3 min read
Share:

Related Historical & Critical Essays

Hinduism

जगन्नाथ रथ यात्रा का रहस्य: आखिर भगवान जगन्नाथ हर साल मंदिर छोड़कर बाहर क्यों आते हैं?

पुरी की जगन्नाथ रथ यात्रा दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक मानी जाती है। हर वर्ष आषाढ़ मास में भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र…

Read now
Hinduism

अंबुबाची मेला 2026: जब मां कामाख्या को माना जाता है रजस्वला, जानिए इस अनोखी परंपरा का रहस्य

असम के गुवाहाटी स्थित कामाख्या देवी मंदिर में हर वर्ष आयोजित होने वाला अंबुबाची मेला भारत के सबसे अनोखे और रहस्यमय धार्मिक आयोजनों में से एक माना जाता…

Read now
Hinduism

जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान किस द्वार से निकलते हैं? जानिए सिंह द्वार और अश्व द्वार का रहस्य

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सिंह द्वार से बाहर आते हैं, अश्व द्वार से नहीं। पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर के चार प्रमुख द्वारों में से सिंह…

Read now